Top News

150 सरकारी स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं, 3,500 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक


                       
150 सरकारी स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं, 3,500 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक

 सबसे तेज खबर/हिमाचल प्रदेश 


हिमाचल प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा में सामने आए आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में करीब 150 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी शिक्षक नहीं है, जबकि लगभग 3,500 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक तैनात है। इससे इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई और शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षक की कमी बच्चों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है।सरकार का कहना है कि शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और जरूरत के अनुसार स्कूलों में स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया जारी है। शिक्षकों के बेहतर वितरण के लिए रेशनलाइजेशन पर भी काम किया जा रहा है। वहीं सरकार की ओर से भविष्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती करने की बात कही गई है। अब देखना होगा कि शिक्षकविहीन और एकल शिक्षक वाले स्कूलों की समस्या का समाधान कितनी जल्दी होता है और प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पर्याप्त शिक्षक कब मिलते हैं।



No Teachers in 150 Government Schools; Only One Teacher in 3,500 Schools

Sabse Tez Khabar / Himachal Pradesh


Data presented in the Legislative Assembly regarding Himachal Pradesh's government education system has raised concerns. There are approximately 150 government schools in the state with no teachers at all, while around 3,500 schools have only a single teacher posted. This situation raises serious questions about the education and quality of learning for students attending these schools. The shortage of teachers poses a major challenge for children, particularly in rural and remote areas. The government states that the process of filling vacant teaching posts and providing adequate staff to schools based on requirements is currently underway. Efforts are also being made to rationalize the deployment of teachers to ensure a more balanced distribution. Furthermore, the government has announced plans to recruit a large number of teachers in the future. It remains to be seen how quickly the issue of teacherless and single-teacher schools will be resolved and when students in the state's remote areas will gain access to adequate teaching staff.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume