Top News

डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब में AVGC-XR पर जागरूकता कार्यशाला: विद्यार्थियों को बताए डिजिटल करियर के नए अवसर...

डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब  में AVGC-XR पर जागरूकता कार्यशाला: विद्यार्थियों को बताए डिजिटल करियर के नए अवसर...


सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 


गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से देहरादून स्थित माया अकादमी ऑफ एडवांस्ड क्रिएटिविटी (MAAC) के सहयोग से Animation, VFX, Gaming, Comics and XR (AVGC-XR) विषय पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं तकनीकी क्षेत्र में उभरते करियर, रोजगार, प्लेसमेंट और उद्यमिता के अवसरों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चौहान का मंच संचालक प्रो. सुशील ने स्वागत किया। करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल की समन्वयक प्रो. विम्मी रानी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। MAAC की निदेशक  शिल्पा दास तथा संस्थान के विशेषज्ञों श्री आर्यन राठौड़, अभिषेक असवाल और अनुज ने VFX, 3D डिजाइन, स्केचिंग, सिनेमेटोग्राफी, गेम डिजाइन एवं डेवलपमेंट, मोशन ग्राफिक्स, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी जैसे क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को 3D फिल्म भी दिखाई गई और आधुनिक कौशलों के अनुरूप जॉब प्रोफाइल तैयार करने के बारे में जानकारी दी गई।


विशेषज्ञों ने कहा कि डिजिटल एवं तकनीकी युग में एनीमेशन, गेमिंग, कॉमिक्स, VFX और XR उद्योग युवाओं के लिए रोजगार के साथ-साथ उद्यमिता के व्यापक अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। कहानी लेखन, ड्राइंग आर्टिस्ट, स्टोरीबोर्डिंग, 3D आर्ट और डिजिटल कंटेंट जैसे क्षेत्रों में भी युवा बेहतर करियर बना सकते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्योग की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक कौशल, रचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता विकसित करना भी जरूरी है। प्रो. विम्मी रानी ने कहा कि आज के समय में विशेषकर उद्यमिता की दृष्टि से गेमिंग और 3D आर्ट बेहद संभावनाशील क्षेत्र हैं। विद्यार्थी अपने रचनात्मक विचारों को गेम, 3D मॉडल, डिजिटल कंटेंट और एनीमेशन जैसे इनोवेटिव प्रोडक्ट्स में बदल सकते हैं। कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर करियर एवं प्लेसमेंट सेल के डॉ. उत्तम पांडेय, प्रो. रिंकू अग्रवाल, लेफ्टिनेंट संदीप शर्मा, प्रो. अमिता जोशी, लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी, प्रो. बहार, प्रो. वैशाली, प्रो. लतेश्वरी और प्रो. सुशील सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। अंत में प्रो. विम्मी रानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



Awareness Workshop on AVGC-XR at Degree College Paonta Sahib: Students Informed About New Digital Career Opportunities...

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


A special awareness workshop on Animation, VFX, Gaming, Comics, and XR (AVGC-XR) was organized by the Career Counseling and Placement Cell of Guru Gobind Singh Ji Government College, Paonta Sahib, in collaboration with the Dehradun-based Maya Academy of Advanced Creativity (MAAC). The workshop aimed to acquaint students with emerging career, employment, placement, and entrepreneurship opportunities in the creative and technical sectors. Prof. Sushil, the event moderator, welcomed the chief guest, Dr. Jagdish Chauhan. Prof. Vimmi Rani, Coordinator of the Career Counseling and Guidance Cell, honored the guests by presenting them with bouquets. The keynote speaker used a PowerPoint presentation to inform students about various aspects of the creative industry. MAAC Director Shilpa Das and institute experts—Mr. Aryan Rathore, Abhishek Aswal, and Anuj—shed detailed light on career prospects in fields such as VFX, 3D design, sketching, cinematography, game design and development, motion graphics, comics, and Extended Reality (XR). Students were also shown a 3D film and provided with information on how to prepare job profiles aligned with modern skill requirements.


The experts stated that in this digital and technological era, the animation, gaming, comics, VFX, and XR industries are offering vast opportunities for both employment and entrepreneurship to the youth. Young people can build successful careers in areas such as scriptwriting, drawing/artistry, storyboarding, 3D art, and digital content creation. Chief Guest Dr. Jagdish Chauhan told the students that academic qualifications alone are not enough; it is also essential to develop practical skills, creative thinking, and technical proficiency aligned with industry needs. Prof. Vimmi Rani remarked that gaming and 3D art are highly promising fields in today's times, especially from an entrepreneurial perspective. Students can transform their creative ideas into innovative products such as games, 3D models, digital content, and animations. College students participated enthusiastically in the workshop. Members of the Career and Placement Cell—including Dr. Uttam Pandey, Prof. Rinku Agarwal, Lt. Sandeep Sharma, Prof. Amita Joshi, Lt. Dr. Pooja Bhati, Prof. Bahar, Prof. Vaishali, Prof. Lateshwari, and Prof. Sushil—were present on the occasion. Finally, Prof. Vimmi Rani proposed the vote of thanks. The program concluded with the National Anthem.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume