हिमाचल में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
सबसे तेज खबर/हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति में तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने और यातायात प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। प्रशासन और संबंधित विभागों ने भी संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने की बात कही है।
Heavy Rain Alert for Himachal Today; Thunderstorm Warning for Several Districts
Sabse Tez Khabar / Himachal Pradesh
The monsoon remains active in Himachal Pradesh. According to the Meteorological Department, spells of rain will continue across various parts of the state on September 3. Heavy rainfall, accompanied by thunderstorms and strong winds, is expected in some locations. The forecast indicates that districts including Kangra, Mandi, Shimla, Solan, and Sirmaur are likely to receive rain, while strong winds are predicted for Kinnaur and Lahaul-Spiti. Thunderstorms and gusty winds may also occur in the lower and mid-hill regions. Persistent rainfall poses a risk of landslides, debris accumulation on roads, and traffic disruptions in hilly areas. Consequently, people are advised to avoid unnecessary travel during inclement weather and to exercise caution in vulnerable zones. The Meteorological Department anticipates that rainy conditions may persist in different parts of the state over the coming days. The administration and relevant departments have also stated that they are monitoring vulnerable areas and remain prepared to take immediate action in the event of an emergency.

إرسال تعليق