Top News

खाकी से बदसलूकी पड़ी भारी: पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी से मारपीट का आरोपी फरमान खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में,भेजा गया सेंट्रल जेल नाहन…

 सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल के साथ बीच सड़क पर गाली-गलौज, मारपीट करने और उसका बैग छीनने के मामले में आरोपी फरमान खान को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल रिमांड) में भेजने के आदेश जारी किए हैं। माननीय अदालत के आदेश के बाद आरोपी को नाहन स्थित केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) भेज दिया गया है। इससे पहले आरोपी फरमान खान दो दिनों तक पुलिस रिमांड पर था, जहां पुलिस ने उससे वारदात के संबंध में पूछताछ की। पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पांवटा साहिब पुलिस ने शनिवार को उसे दोबारा अदालत में पेश किया था, जहां से उसे अब जेल भेज दिया गया है। यह पूरी घटना 3 जून की है, जब छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी (IRBn) धौलाकुआं में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल लंबी छुट्टी लेकर अपने घर की ओर जा रहा था।

इसी दौरान पांवटा साहिब के गोंदपुर इलाके में आरोपी फरमान खान ने बीच सड़क पर पुलिस जवान का रास्ता रोका और उसके साथ बुरी तरह गाली-गलौज शुरू कर दी। बात यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने जवान के साथ सरेआम मारपीट की और उसकी स्कूटी से उसका बैग भी छीनकर फरार हो गया। बीच सड़क पर खाकी वर्दी के साथ हुई इस बदसलूकी और गुंडागर्दी का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सिरमौर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी फरमान खान को तुरंत दबोच लिया। मामले की पुष्टि करते हुए जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) योगेश रोल्टा ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया गया था, जहां से माननीय न्यायालय ने उसे 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर सेंट्रल जेल नाहन भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की आगामी तफ्तीश में जुटी है।

1 تعليقات

إرسال تعليق

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume