Top News

हापुड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, देर रात हुई थी मुठभेड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गया। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।




50 हजार का इनामी ढेर।

HighLights

हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।


पचास हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया।


उत्तर प्रदेश पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।




संवाददाता, हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गया।

थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम द्वारा बुलंदशहर रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने पीछा करते हुए घेर लिया तो दोनों ने खुद को घिरता देख पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।


इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएससी नगर भेजा गया, जहां पर चिकित्सों द्वारा बदमाश को मृत घोषित कर दिया। मौके से एक अवैध पिस्टल, खोखा, कारतूस व एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume