Top News

राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में पांवटा साहिब के छात्र कुलविंदर सिंह ने जीता कांस्य पदक, ₹30 हजार का पुरस्कार..

 

राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में पांवटा साहिब के छात्र कुलविंदर सिंह ने जीता कांस्य पदक, ₹30 हजार का पुरस्कार..


सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब(नीलम ठाकुर)


जिला सिरमौर के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पांवटा साहिब के छात्र कुलविंदर सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं कला संकाय के छात्र कुलविंदर सिंह ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आयोजित राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में तृतीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर उन्हें ₹30,000 की नकद पुरस्कार राशि से भी सम्मानित किया गया। छात्र की इस सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल ने कुलविंदर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी विद्यालय के छात्र विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।



Kulvinder Singh, a student from Paonta Sahib, wins bronze medal and ₹30,000 prize at National Gatka Championship...


Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib (Neelam Thakur)



Kulvinder Singh, a student of PM SHRI Government Senior Secondary School, Paonta Sahib (District Sirmaur), has brought laurels to both the school and the district through his outstanding performance at the national level. A Class 12 Arts stream student, Kulvinder Singh secured third place at the National Gatka Championship held in Fatehgarh Sahib, Punjab. He was honored with a cash prize of ₹30,000 for this achievement. The school is filled with joy over the student's success. While congratulating Kulvinder Singh, Principal Jogi Ram Kanyal stated that this achievement serves as an inspiration for other students. Wishing him a bright future, he encouraged the student to maintain his dedication and discipline. Teachers at the school also expressed their happiness, noting that this positive outcome is the result of the students' hard work and the guidance provided by the faculty. They expressed hope that students from the school would continue to excel in various national competitions in the future, bringing further honor to the district and the state.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume