Top News

शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी: 40-50 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाली दो महिलाएं पंजाब से गिरफ्तार..


 शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी: 40-50 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाली दो महिलाएं पंजाब से गिरफ्तार..

सबसे तेज खबर/शिमला


 जिला शिमला पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का महज तीन दिनों में सफल खुलासा करते हुए दो महिला आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी हुए सोने और चांदी के सभी आभूषण शत-प्रतिशत बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान चन्द्रवती (39 वर्ष), पत्नी बबलू, निवासी पटियाला (पंजाब) तथा रेखा (40 वर्ष), पत्नी श्याम, निवासी राजपुरा, जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता के करीब 40 तोला सोने के आभूषण और लगभग 250 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों महिला आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 जुलाई 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। जिला शिमला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को चोरी के बड़े मामलों के सफल अनावरण के रूप में देखा जा रहा है।


Major Success for Shimla Police: Two Women Arrested in Punjab for Stealing Gold and Silver Jewelry Worth ₹40–50 Lakhs

Sabse Tez Khabar/ Shimla

Shimla District Police have successfully solved a major theft case within just three days, arresting two female accused from Punjab. During the operation, the police managed to recover 100% of the stolen gold and silver jewelry.The arrested women have been identified as Chandravati (39), wife of Bablu, a resident of Patiala (Punjab), and Rekha (40), wife of Shyam, a resident of Rajpura, District Patiala (Punjab). According to the police, approximately 40 tolas of gold jewelry and around 250 grams of silver jewelry belonging to the complainant were recovered from the accused. The estimated value of the recovered property is between ₹40 lakh and ₹50 lakh. Both accused women were produced in court and have been remanded to police custody until July 2, 2026. The police are conducting a thorough investigation into every aspect of the case. Additionally, the accused's past criminal records and the possible involvement of other individuals in the crime are being examined. This swift action by the Shimla District Police is being hailed as a successful resolution of a major theft case.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume