Top News

पांवटा साहिब के जोहड़ो गांव में ‘पेड़ लगाओ प्लास्टिक हटाओ’ अभियान के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प..



पांवटा साहिब के जोहड़ो गांव में ‘पेड़ लगाओ प्लास्टिक हटाओ’ अभियान के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब उपमंडल के जोहड़ो गांव में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर एवं “मेरा गांव मेरा देश एक सहारा” संस्था के संयुक्त तत्वावधान में “पेड़ लगाओ–प्लास्टिक हटाओ” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में लीगल एड ऑफिसर एडवोकेट विजय कुमार, एचडब्ल्यूसी कमेटी जिला सिरमौर के नोडल अधिकारी संजीव कुमार, संस्था की अध्यक्षा पुष्पा खंडूजा, पिपलीवाला पंचायत के उपप्रधान यदिपा खान तथा फॉरेस्ट गार्ड रमेश कुमार ने लोगों को वृक्षारोपण, स्वच्छ पर्यावरण और प्लास्टिक मुक्त भारत के महत्व की जानकारी दी। वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। संस्था की अध्यक्षा पुष्पा खंडूजा ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक पौधारोपण और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर वन मित्र नरगिस, ग्रामीण हनीफ, रमन शर्मा, पीएलवी आशा, पीएलवी अनीता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा “पेड़ लगाओ प्लास्टिक हटाओ” अभियान को घर-घर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के संकल्प के साथ हुआ।



Tree Plantation and Environmental Conservation Pledge in Johdo Village, Paonta Sahib under the ‘Plant Trees, Eliminate Plastic’ Campaign

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


A tree plantation program was organized on Friday in Johdo village of Paonta Sahib subdivision under the "Plant Trees – Eliminate Plastic" campaign, held under the joint aegis of the District Legal Services Authority (DLSA), Sirmaur, and the organization "Mera Gaon Mera Desh Ek Sahara." The event aimed to raise awareness about environmental conservation and convey the message of eliminating single-use plastic. Legal Aid Officer Advocate Vijay Kumar, HWC Committee (Sirmaur District) Nodal Officer Sanjeev Kumar, Organization President Pushpa Khanduja, Pipliwala Panchayat Deputy Pradhan Yadipa Khan, and Forest Guard Ramesh Kumar educated the attendees on the importance of tree plantation, a clean environment, and a plastic-free India. The speakers urged everyone to plant more trees, boycott single-use plastic, and transform environmental conservation into a mass movement. Organization President Pushpa Khanduja stated that if every citizen incorporates tree plantation and cleanliness into their daily routine, the goal of environmental conservation can be easily achieved. On this occasion, a large number of villagers—including Forest Mitra Nargis, villagers Hanif and Raman Sharma, and PLVs (Para-Legal Volunteers) Asha and Anita—participated in the plantation drive and took a pledge to protect the environment. The program concluded with all participants resolving to take the "Plant Trees – Eliminate Plastic" campaign to every household and to plant as many trees as possible.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume