Top News

पांवटा साहिब की एक निजी कंपनी में वर्षों से सेवाएं देने वाली दो महिला कर्मचारियों को हटाने के विरोध में SDM कार्यालय के बाहर 24 घंटे के अनशन पर बैठे मजदूर नेता प्रदीप चौहान..

 





पांवटा साहिब की एक निजी कंपनी में वर्षों से सेवाएं देने वाली दो महिला कर्मचारियों को हटाने के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर 24 घंटे के अनशन पर बैठे मजदूर नेता प्रदीप चौहान..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

कुंजा स्थित एक निजी दवा कंपनी से हटाई गई दो महिला कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मजदूर नेता प्रदीप चौहान शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय परिसर के बाहर 24 घंटे के शांतिपूर्ण धरना-अनशन पर बैठ गए। उनके साथ नौकरी से हटाई गई दोनों महिला कर्मचारी भी धरने में शामिल हैं। प्रदीप चौहान ने बताया कि ममता देवी, जिन्होंने करीब 15 वर्षों तक कंपनी में सेवाएं दीं, तथा पार्वती देवी, जिन्होंने लगभग 5 वर्षों तक कार्य किया, को कंपनी ने अचानक नौकरी से हटा दिया। उनका आरोप है कि बिना किसी निष्पक्ष जांच और उचित प्रक्रिया अपनाए दोनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं और कंपनी अब उन्हें वापिस रखने को तैयार नहीं है जिससे उनके परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी के पास किसी प्रकार की शिकायत या विवाद था तो पहले निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए थी और दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना चाहिए था। वर्षों तक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को बिना सुनवाई के नौकरी से हटाना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। प्रदीप चौहान ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर दोनों महिला कर्मचारियों को न्याय दिलाने और उनकी नौकरी बहाल कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।


Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume