DC सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई मन्दिर न्यास त्रिलोकपुर की बैठक..
सबसे तेज खबर/नाहन
उपयुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मन्दिर न्यास त्रिलोकपुर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में मन्दिर न्यास की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक नाहन अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वित वर्ष 2026-27 का 23 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट अनुमोदित किया गया जिससे मन्दिर न्यास द्वारा विकासात्मक, निर्माण तथा धर्मार्थ कार्य किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि मन्दिर में न्यास द्वारा नगदी गणना हेतु विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर दी गई है जिसके अनुसार सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को नगदी गणना नियमों के अनुसार पारदर्शिता के साथ की जाएगी। उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा वित्तीय आय-व्यय का समय-समय पर आडिट भी किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही मन्दिर न्यास द्वारा त्रिलोकपुर में नई गौशाला का निर्माण करवाया जाएगा जिसमें एक हजार गौवंश के रहने की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त नाहन स्थित प्राचीन भगवान परशुराम (मिया मन्दिर) के जीर्णोद्धार के लिए न्यास द्वारा धन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक नाहन अजय सोलंकी ने त्रिलोकपुर के साथ लगते माता ललिता मन्दिर में पेयजल सुविधा तथा बिजली का थ्री-फेस उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को त्रिलोकपुर के आस-पास के लोगों की मूलभूत सुविधाओं जिनमें विशेषकर बिजली, पेयजल, सड़क तथा एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने न्यास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह वर्षा के दौरान त्रिलोकपुर तथा आस-पास के गांव में फूटकर कार्यों तथा आपदा प्रबंधन हेतू जेसीबी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मन्दिर न्यास राजीव सांख्यान ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किए।इस अवसर पर तहसीलदार नाहन एवं मन्दिर अधिकारी उपेंद्र कुमार के अतिरिक्त न्यास के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
Meeting of Trilokpur Temple Trust held under the chairmanship of DC Sirmaur Priyanka Verma...
Sabse Tez Khabar / Nahan
A meeting of the Temple Trust was held today in the Deputy Commissioner's office auditorium, presided over by Sirmaur Deputy Commissioner and Temple Trust Commissioner Priyanka Verma. Nahan MLA Ajay Solanki was specially present on the occasion. An estimated budget of ₹23 crore for the financial year 2026-27 was approved during the meeting; these funds will be utilized by the Temple Trust for developmental, construction, and charitable activities. The Deputy Commissioner stated that a detailed Standard Operating Procedure (SOP) has been prepared for counting cash at the temple; under this procedure, cash counting will be conducted transparently and in accordance with the rules three days a week—specifically on Mondays, Wednesdays, and Fridays. She added that the Trust would also periodically audit its financial income and expenditure. It was decided in the meeting that the Temple Trust would soon construct a new *gaushala* (cow shelter) in Trilokpur with the capacity to house one thousand cattle. Additionally, the Trust will provide funds for the renovation of the ancient Lord Parshuram Temple (Miya Mandir) located in Nahan. On this occasion, Nahan MLA Ajay Solanki requested the provision of drinking water facilities and a three-phase electricity connection for the Mata Lalita Temple, located near Trilokpur. He directed departmental officials to ensure the availability of basic amenities—specifically electricity, drinking water, roads, and ambulance services—for the residents of Trilokpur and surrounding areas. He also instructed Trust officials to ensure the availability of JCB machines for minor works and disaster management in Trilokpur and nearby villages during the rainy season. Rajiv Sankhyan, SDM Nahan and Joint Commissioner of the Temple Trust, presented the agenda items sequentially. Apart from Nahan Tehsildar and Temple Officer Upendra Kumar, official and non-official members of the Trust were present at the meeting.

إرسال تعليق