मसूरी में कैंपटी की मिट्टी हुई कमजोर, भू-कटाव का खतरा; होंगे बड़े भूस्खलन
सबसे तेज खबर/देहरादून
देहरादून: मसूरी के कैंपटी क्षेत्र के जलग्रहण क्षेत्रों में मिट्टी के तेजी से कटाव का खतरा सामने आया है। इसका असर क्षेत्र से निकलने वाले सैकड़ों जलस्रोतों पर पड़ सकता है। वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के अध्ययन में करीब 904 हेक्टेयर क्षेत्र का वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया। यह अध्ययन 16 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका डिस्कवर जियोसाइंस में प्रकाशित हुआ। शोध के अनुसार क्षेत्र के कई हिस्से प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण मिट्टी के कटाव के प्रति अधिक संवेदनशील हैं। अध्ययन में पाया गया कि कैंपटी क्षेत्र में तेज बारिश, ढलान, वनस्पति की स्थिति और मिट्टी के गुण मिलकर भू-कटाव का खतरा बढ़ा रहे हैं। यहां की मिट्टी मुख्य रूप से बलुई-दोमट है, जिसमें करीब 57 प्रतिशत रेत, 28 प्रतिशत गाद और 15 प्रतिशत चिकनी मिट्टी पाई गई। बारिश का पानी जब तेजी से ढलानों से नीचे बहता है तो मिट्टी की ऊपरी उपजाऊ परत को अपने साथ बहा ले जाता है। इससे जलधाराओं में गाद बढ़ने और ढलानों की स्थिरता प्रभावित होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
शोधकर्ताओं ने केवल ढलान के आधार पर खतरे का आकलन नहीं किया, बल्कि वन आवरण, जलधाराओं, जमीन की आकृति, ऊंचाई और मिट्टी की विशेषताओं को भी अध्ययन में शामिल किया। अधिक संवेदनशील इलाकों में छोटी नालियों का कटाव, गहरी गूलियां, अस्थिर ढलान और जलधाराओं के आसपास मिट्टी-मलबा जमा होने के संकेत मिले हैं। 2025 की भारी बारिश के बाद इन क्षेत्रों में कटाव के निशान भी दर्ज किए गए। विशेषज्ञों के मुताबिक एक सेंटीमीटर मिट्टी बनने में 300 वर्ष से अधिक समय लग सकता है। ऐसे में हर वर्ष ऊपरी मिट्टी की थोड़ी मात्रा का बह जाना भी लंबे समय में गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। कैंपटी जलग्रहण क्षेत्र मसूरी की जल जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां मिट्टी का संरक्षण सीधे जलस्रोतों और भविष्य की जल उपलब्धता से जुड़ा है। हालांकि अध्ययन में संवेदनशीलता को बड़े भूस्खलन की निश्चित भविष्यवाणी नहीं माना गया है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में वन संरक्षण, ढलान उपचार और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता देने की जरूरत जरूर बताई गई है।
Soil in Mussoorie's Kempty Area Weakens; Risk of Soil Erosion and Major Landslides
Sabse Tez Khabar / Dehradun
Dehradun: A risk of rapid soil erosion has emerged in the catchment areas of Mussoorie's Kempty region. This could impact the hundreds of water sources originating from the area. A study conducted by the Forest Research Institute (FRI), Dehradun, involved a scientific analysis of approximately 904 hectares. The study was published in the international research journal *Discover Geoscience* on July 16, 2026. According to the research, several parts of the region are highly susceptible to soil erosion due to natural conditions. The study found that factors such as heavy rainfall, steep slopes, vegetation status, and soil properties are collectively increasing the risk of soil erosion in the Kempty area. The soil here is primarily sandy-loam, containing approximately 57% sand, 28% silt, and 15% clay. When rainwater flows rapidly down the slopes, it washes away the fertile topsoil. This increases the risk of siltation in water streams and compromises slope stability.
Researchers assessed the risk not merely based on slope steepness but also incorporated factors such as forest cover, water streams, terrain morphology, elevation, and soil characteristics. Signs of erosion—such as rill erosion, deep gullies, unstable slopes, and the accumulation of soil and debris near streams—were observed in the most vulnerable areas. Evidence of erosion was also recorded in these areas following the heavy rains of 2025. Experts note that it can take over 300 years for just one centimeter of soil to form; consequently, the annual loss of even small amounts of topsoil can cause serious long-term damage. As the Kempty catchment area is vital for meeting Mussoorie's water needs, soil conservation here is directly linked to the health of water sources and future water availability. Although the study does not regard susceptibility as a definitive prediction of major landslides, it certainly highlights the need to prioritize forest conservation, slope stabilization measures, and drainage systems in the affected areas.

إرسال تعليق