सरकाघाट की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार गंभीर नहीं : दलीप ठाकुर
सबसे तेज खबर/मंडी।
सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से सड़क और परिवहन से जुड़ी कई समस्याएं लंबित हैं, लेकिन सरकार और संबंधित विभाग इनके समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई सड़कें खस्ताहाल हैं और जगह-जगह सड़क की खराब स्थिति हादसों का कारण बन सकती है। दलीप ठाकुर ने एचआरटीसी की बस सेवाओं में सुधार की मांग करते हुए कहा कि सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं, लेकिन सरकाघाट क्षेत्र को इन बसों का लाभ नहीं मिल पाया है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई रूटों पर पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यार्थियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों के महत्वपूर्ण रूटों पर पर्याप्त बसें चलाई जाएं, पुरानी बसों को बदला जाए और सड़कों की जल्द मरम्मत करवाकर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
Government not serious about resolving Sarkaghat's issues: Dalip Thakur
Sabse Tez Khabar / Mandi
Sarkaghat MLA Dalip Thakur has targeted the state government over various issues facing the region. He stated that several problems related to roads and transport in the Sarkaghat assembly constituency have remained unresolved for a long time, yet neither the government nor the concerned departments are showing any seriousness in addressing them. He noted that many roads in the area are in a dilapidated state, and the poor condition of the roads in various places could lead to accidents. Demanding improvements in HRTC bus services, Dalip Thakur pointed out that while the government has introduced electric buses, the Sarkaghat region has not benefited from them. Students, employees, the elderly, and general commuters are facing difficulties due to the lack of adequate buses on several rural routes. He urged the government to operate sufficient buses on key rural routes, replace old buses, and ensure the timely repair of roads to provide better facilities to the public.

إرسال تعليق