Top News

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पशु चिकित्सालय में आधुनिक जांच सुविधाओं का शुभारंभ...

 


जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पशु चिकित्सालय में आधुनिक जांच सुविधाओं का शुभारंभ...


सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


 पशुओं को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में उप मंडलीय पशु चिकित्सालय पांवटा साहिब में हेमेटोएनालाइजर एवं ब्लड बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की सुविधा शुरू की गई है। दोनों आधुनिक उपकरण तिरुपति समूह की ओर से कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत पशुपालन विभाग को उपलब्ध करवाए गए हैं। इस अवसर पर तिरुपति समूह के प्रबंध निदेशक अरुण गोयल ने कहा कि आधुनिक जांच उपकरणों की उपलब्धता से पशुओं में विभिन्न रोगों का शीघ्र और सटीक निदान संभव होगा। इससे पशु चिकित्सकों को उपचार संबंधी निर्णय लेने में भी बेहतर सहायता मिलेगी। उन्होंने भविष्य में भी पशु स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए इस तरह के सहयोग को जारी रखने का आश्वासन दिया। उप निदेशक पशुपालन विभाग जिला सिरमौर डॉ. राजीव वालिया ने बताया कि हेमेटोएनालाइजर से पशुओं के रक्त की महत्वपूर्ण जांचें, जिसमें हीमोग्लोबिन सहित अन्य रक्त संबंधी मानक शामिल हैं, त्वरित रूप से किए जा सकेंगे। वहीं, ब्लड बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर के माध्यम से यकृत, गुर्दे और शरीर की अन्य महत्वपूर्ण जैव-रासायनिक क्रियाओं से संबंधित जांचें आसानी से एवं कम समय में की जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं का लाभ पशुपालकों को पशु रोग कल्याण समिति के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। गंभीर और जटिल मामलों में इन जांच सुविधाओं से बीमारी की जल्द पहचान, उपचार की निगरानी और समय पर चिकित्सकीय निर्णय लेने में मदद मिलेगी। नई सुविधा शुरू होने से पशुपालकों को पशुओं की आवश्यक प्रयोगशाला जांच के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। इससे समय और संसाधनों की बचत के साथ स्थानीय स्तर पर बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। पशु चिकित्सकों ने कहा कि आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाओं को पशु चिकित्सा संस्थानों में शामिल करना वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर तिरुपति हेल्थकेयर के प्रतिनिधि, पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय पशुपालक मौजूद रहे।



Launch of modern diagnostic facilities at Paonta Sahib Veterinary Hospital, Sirmaur District...

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


To provide better and faster healthcare services for animals, facilities for a hematology analyzer and a blood biochemistry analyzer have been introduced at the Sub-Divisional Veterinary Hospital in Paonta Sahib. Both modern instruments have been provided to the Animal Husbandry Department by the Tirupati Group under its Corporate Social Responsibility (CSR) initiative. Speaking on the occasion, Arun Goyal, Managing Director of the Tirupati Group, stated that the availability of these modern diagnostic tools would enable the rapid and accurate diagnosis of various animal diseases. This will also assist veterinarians in making better treatment-related decisions. He assured that such support for animal health and welfare would continue in the future. Dr. Rajiv Walia, Deputy Director of the Animal Husbandry Department (Sirmaur District), explained that the hematology analyzer would allow for the quick performance of critical blood tests, including the measurement of hemoglobin and other blood-related parameters. Meanwhile, the blood biochemistry analyzer would facilitate easy and time-efficient testing related to liver and kidney functions, as well as other vital biochemical processes in the body. He noted that these facilities would be made available to livestock owners through the Animal Disease Welfare Committee. In serious and complex cases, these diagnostic facilities will aid in the early detection of diseases, monitoring of treatment, and timely medical decision-making. The introduction of these new facilities will reduce the need for livestock owners to travel elsewhere for essential laboratory tests. This will save time and resources while ensuring better veterinary services at the local level. Veterinarians remarked that integrating modern diagnostic facilities into veterinary institutions represents a significant step towards scientific and evidence-based treatment. Representatives from Tirupati Healthcare, officials and staff from the Animal Husbandry Department, and local livestock owners were present on the occasion.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume