Top News

देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा तारुवाला स्कूल, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा उत्साह..

देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा तारुवाला स्कूल, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा उत्साह..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, कविताएं, समूहगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम पाल ठाकुर तथा विशेष अतिथि दलीप शर्मा और सीता राम शर्मा उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य जोगी कन्याल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में विद्यालय के अंतर्गत आने वाली संगम पाठशालाओं प्राथमिक विद्यालय तारुवाला, मिडल स्कूल हीरपुर और मिडल स्कूल भूपपुर ने भी भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय तारुवाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर एसएमसी के सभी सदस्य, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम में संतोष तोमर, अर्चना शर्मा, राजेंद्र सिंह, सुमति शर्मा, निर्मला भार्गव, नीलम राणा, अजय, भारत ठाकुर, निर्मल सिंह, मनमोहन सिंह, गौरव और धर्म सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume