Top News

तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट शिमला, सोलन और सिरमौर में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

 

तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट शिमला, सोलन और सिरमौर में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

सबसे तेज खबर/शिमला: 

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।  लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बारिश के चलते सड़कों पर मलबा आने और यातायात बाधित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के दौरान नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। वाहन चालकों को भी भूस्खलन संभावित मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सड़क बंद होने या किसी आपात स्थिति में संबंधित विभागों की टीमें तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार हैं। लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।



Heavy Rain Alert for Three Districts: Meteorological Department Issues Warning for Shimla, Solan, and Sirmaur


Sabse Tez Khabar/Shimla:


The monsoon has become active once again in Himachal Pradesh. On Tuesday, the Meteorological Department issued a warning for heavy rainfall in the Shimla, Solan, and Sirmaur districts. In light of this alert, the administration has urged the public to remain vigilant. Continuous rainfall has increased the risk of landslides in several hilly areas of the state. There is a possibility of debris falling onto roads and traffic disruptions due to the rain; consequently, residents of hilly and vulnerable areas have been advised to exercise extra caution. Water levels in rivers and streams may rise suddenly during heavy rainfall. The administration has appealed to people to avoid venturing near rivers and streams and to refrain from unnecessary travel during inclement weather. Motorists have also been advised to drive carefully on routes prone to landslides. Amidst the Meteorological Department's warning, the district administration and relevant departments are closely monitoring the situation. Teams from the concerned departments are ready to take immediate action in the event of road closures or emergencies. The public has been asked to keep track of weather updates and adhere to the administration's instructions.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume