PM SHRI GSSS पांवटा साहिब में सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
PM SHRI GSSS पांवटा साहिब में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल, उप-प्रधानाचार्या तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता से भरपूर भाषण प्रस्तुत करते हुए यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन निर्मला भार्गव ने प्रभावशाली ढंग से किया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं वास्तविक अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लापरवाही के संभावित परिणामों से अवगत कराया प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी सुमति शर्मा का विशेष योगदान रहा। यह जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा और उन्हें जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने की दिशा में प्रेरित किया।
Students at PM SHRI GSSS Paonta Sahib Sensitized to Road Safety and Traffic Rules...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
A road safety awareness program was organized at PM SHRI GSSS Paonta Sahib to educate students about road safety and traffic regulations. The event encouraged students to adopt safe and responsible behavior while on the road. Principal Jogi Ram Kanyal, the Vice-Principal, and the entire school staff actively participated in the program. Students delivered insightful speeches on road safety, conveying the message of adhering to traffic rules and exercising caution on the road. Nirmala Bhargava conducted the program effectively; she shared vital information and real-life experiences regarding road accidents, making students aware of the potential consequences of negligence. Addressing the gathering, Principal Jogi Ram Kanyal outlined key road safety rules and necessary precautions. He urged the students not only to follow traffic regulations themselves but also to encourage others to do the same. In-charge Sumati Sharma played a pivotal role in the program's success. This awareness initiative proved to be informative and beneficial for the students, inspiring them to become responsible road users.

إرسال تعليق