Top News

पांवटा में 30 सितंबर से सजेगा रग्बी का मैदान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भिड़ेंगी कई राज्यों की टीमें

पांवटा में 30 सितंबर से सजेगा रग्बी का मैदान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भिड़ेंगी कई राज्यों की टीमें

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब में 30 सितंबर से राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता शुरू होगी। नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन अस्मिता अभियान के तहत किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाली टीमें प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।प्रतियोगिता को लेकर नगर परिषद खेल मैदान में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा और खेल गतिविधियों के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। प्रतियोगिता में स्थानीय खेल प्रेमियों की भी भागीदारी रहने की उम्मीद है।

Rugby Action Begins in Paonta on September 30; Teams from Multiple States to Compete

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

A state-level rugby tournament is set to begin in Paonta Sahib on September 30. Organized under the 'Asmita Abhiyan' initiative, the event will take place at the Municipal Council Sports Ground. Teams from other states, alongside those from Himachal Pradesh, will participate in the competition. Preparations are already underway. According to the organizers, the tournament aims to provide a platform for players to showcase their skills and to encourage youth to engage in sports. Teams arriving from various states will demonstrate their talent, promising exciting matches. Arrangements at the Municipal Council Sports Ground are being finalized, with necessary provisions being made for the players' convenience and the smooth conduct of the sporting activities. Local sports enthusiasts are also expected to participate in and attend the event.



Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume