शिमला में भाजपा के सभी मोर्चों का कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
सबसे तेज खबर/शिमला
राजधानी शिमला में भाजपा के युवा, किसान और महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पानी, सड़क, ट्रैफिक, पार्किंग, सफाई, तहबाजारी और रोजगार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि शिमला प्रदेश की राजधानी होने के साथ देश-प्रदेश से आने वाले लोगों का प्रमुख पर्यटन स्थल भी है, ऐसे में यहां मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने शिमला की 24&7 पेयजल योजना को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि करीब 972 करोड़ रुपये की योजना के बावजूद कई क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त पानी का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित 136 किलोमीटर पाइपलाइन में अभी 51 किलोमीटर और 27 किलोमीटर फीडर में केवल पांच किलोमीटर काम पूरा हुआ है। उन्होंने सरकार से योजना की मौजूदा स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की। चौहान ने शहर की सड़कों और यातायात व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद कई सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं और अस्पतालों तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़कों पर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खलीनी-बिहार लिंक रोड और एयरपोर्ट रोड पर पार्किंग तथा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उन्होंने सरकार और नगर निगम से दीर्घकालिक योजना बनाने की मांग की। तहबाजारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो, लेकिन पात्र लोगों की पहचान और वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की गारंटियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने के वादे सहित शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा उठाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों और व्यवस्थाओं को लेकर जनता में नाराजगी है। प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने सरकार से विभिन्न जनसमस्याओं का समाधान करने और राजधानी में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की।
BJP's various wings protest against Congress government in Shimla
Sabse Tez Khabar/Shimla
In the capital, Shimla, the BJP's youth, farmers', and women's wings staged a protest against the Congress government. During the protest, BJP leaders questioned the government on various issues, including water supply, roads, traffic, parking, sanitation, street vending regulations, and employment. They emphasized that since Shimla is the state capital and a major tourist destination for visitors from across the country and the state, there should be better arrangements for basic amenities. BJP District President Keshav Chauhan demanded an explanation from the government regarding Shimla's 24x7 drinking water scheme. He pointed out that despite a project worth approximately ₹972 crore, residents in many areas are still waiting for adequate water supply. He claimed that out of the proposed 136-kilometer pipeline, only 51 kilometers of work has been completed, and only five kilometers of the 27-kilometer feeder line are finished. He demanded that the government make the current status of the project public. Chauhan also expressed concern over the city's roads and traffic management. He noted that potholes have formed on many roads following the rains, causing difficulties for people, including on crucial routes leading to hospitals. Regarding parking and traffic management on the Khalini-Bihar Link Road and the Airport Road, he urged the government and the Municipal Corporation to formulate a long-term plan. On the issue of street vending, he stated that while action against encroachment should be taken in accordance with the rules, eligible individuals must be identified and alternative arrangements ensured. BJP Mahila Morcha State President Daisy Thakur questioned the Congress government regarding its pre-election guarantees. She raised issues concerning education and healthcare facilities, as well as the promise to provide ₹1,500 per month to women. BJP leaders stated that there is public resentment regarding the government's policies and administrative arrangements. Through this protest, the BJP demanded that the government resolve various public grievances and improve basic amenities in the capital.

إرسال تعليق