सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल के सामने लंबे समय से किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर परिषद की टीम ने जेई मुकेश की अगुवाई में मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को जेसीबी की मदद से हटाया और अतिक्रमण को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। जानकारी के अनुसार अस्पताल के सामने कुछ लोगों द्वारा काफी समय से अस्थायी तौर पर दुकान लगाकर जगह का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे वहां शेड का निर्माण कर उसे पक्का रूप दिया गया। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। नगर परिषद की कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण को जेसीबी से हटाया गया। नगर परिषद के जेई मुकेश ने बताया कि संबंधित स्थान पर कई वर्षों से अतिक्रमण किया जा रहा था। शुरुआत में यहां अस्थायी दुकान बनाई गई थी, जिसे बाद में शेड लगाकर धीरे-धीरे पक्का कर दिया गया। उन्होंने कहा कि शहर में सरकारी भूमि और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों की सुविधा, यातायात व्यवस्था और शहर को व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर परिषद की ओर से आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।
Municipal Council's 'Yellow Claw' (Demolition Drive) Targets Illegal Encroachment Opposite Paonta Sahib Government Hospital...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
On Friday, the Municipal Council took major action against long-standing illegal encroachment opposite the Civil Hospital in Paonta Sahib, Sirmaur district. Led by Junior Engineer (JE) Mukesh, the Municipal Council team arrived at the site and used a JCB machine to remove the illegal occupation, completely razing the encroaching structures to the ground. According to reports, individuals had been utilizing the area opposite the hospital by setting up temporary shops for quite some time. Over time, these were converted into permanent structures by constructing sheds. This situation was causing inconvenience to patients visiting the hospital, their attendants, and the general public. Additionally, the roadside encroachment was disrupting traffic flow. During the operation, the illegal structures were demolished using the JCB. JE Mukesh stated that the site had been subject to encroachment for several years; what began as a temporary shop was gradually transformed into a permanent structure through the addition of a shed. He emphasized that illegal encroachment on government land and public spaces within the city would not be tolerated. The Municipal Council will continue to take necessary action to ensure public convenience, maintain smooth traffic flow, and keep the city organized and free from encroachment.

إرسال تعليق