हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस पर क्रिकेट एसोसिएशन ने मरीजों में बांटे फल..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम में एसोसिएशन के विभिन्न सब सेंटरों के कोच दानिश मोहम्मद, गोपाल सिंह, भानु प्रताप और हिमांशु शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस जैसे अवसरों को सामाजिक सेवा के माध्यम से मनाना समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक है। इस अवसर पर अंपायर प्रदीप भारद्वाज, सुमित शर्मा, पंकज शर्मा, सद्दाम और दीदार सिंह सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। एसोसिएशन की ओर से भविष्य में भी सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सहभागिता जारी रखने की बात कही गई।
Cricket Association Distributes Fruit to Patients on Himachal Pradesh Foundation Day
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib (Neelam Thakur)
On the occasion of Himachal Pradesh Foundation Day, the Sirmaur District Cricket Association organized a fruit distribution program at the Civil Hospital in Paonta Sahib. Fruits were distributed to patients undergoing treatment at the hospital, and wishes were extended for their speedy recovery. Coaches from various sub-centers of the association—Danish Mohammad, Gopal Singh, Bhanu Pratap, and Himanshu Sharma—were present at the event. They remarked that celebrating occasions like Foundation Day through social service reflects a sense of responsibility towards society. Umpires Pradeep Bhardwaj, Sumit Sharma, Pankaj Sharma, Saddam, and Didar Singh, along with other members, were also present on the occasion. The association affirmed its commitment to continue participating in social welfare and public-interest activities in the future.

إرسال تعليق