सिरमौर: रा.व.मा.विद्यालय पांवटा साहिब में यौन उत्पीड़न को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब
PM श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में मंगलवार को विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डेंटल कॉलेज से पहुंचीं अरिशा अहमद ने विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे एवं बुरे स्पर्श, व्यक्तिगत सुरक्षा, अपनी सीमाओं की पहचान, साइबर उत्पीड़न तथा किसी भी अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अनुचित घटना को छिपाने के बजाय इसकी जानकारी तुरंत विश्वसनीय अभिभावक, शिक्षक या संबंधित समिति को देनी चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित वातावरण, आत्मविश्वास तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल, मॉडल ऑफिसर नीलम राणा, स्टाफ सदस्य तथा यौन उत्पीड़न संबंधी समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।
Sirmaur: Awareness program on sexual harassment held at GSSS Paonta Sahib...
Fastest News / Paonta Sahib
An awareness lecture was organized on Tuesday at PM Shri Government Senior Secondary School, Paonta Sahib, aimed at sensitizing students about sexual harassment. Arisha Ahmed, visiting from a dental college, provided the students with crucial information regarding sexual harassment. She educated them on concepts such as 'good touch' and 'bad touch,' personal safety, recognizing personal boundaries, cyber harassment, and the importance of speaking up against any inappropriate behavior. She emphasized that instead of concealing any untoward incident, students should immediately report it to a trusted guardian, teacher, or the relevant committee. The program aimed to foster a safe environment and build self-confidence and awareness among students regarding their rights. School Principal Jogi Ram Kanyal, Nodal Officer Neelam Rana, staff members, and members of the sexual harassment committee were present on the occasion. The program proved to be informative and beneficial for the students.

إرسال تعليق