Top News

बिना लाइसेंस गलत दिशा में कार चलाने पर छह माह की जेल


बिना लाइसेंस गलत दिशा में कार चलाने पर छह माह की जेल

सबसे तेज खबर /नाहन

बिना लाइसेंस कार चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाकर बाइक को टक्कर मारने के मामले में अदालत ने आरोपी चालक को छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मामले में दोषी पाए गए चालक पर जुर्माना भी लगाया है। मामला 20 अप्रैल 2021 का है। आरोपी चालक कार को गलत दिशा में चला रहा था। इसी दौरान उसकी कार की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार को चोटें आई थीं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया था। सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष पुलिस की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया गया। अदालत ने बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में उसे छह माह की सजा सुनाई। अदालत के इस फैसले के बाद सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और बिना लाइसेंस वाहन न चलाने की आवश्यकता एक बार फिर सामने आई है। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है


Six-month jail term for driving without a license and in the wrong direction

Sabse Tez Khabar / Nahan


A court has sentenced a driver to six months in prison for driving a car without a license and colliding with a motorcycle while driving in the wrong direction. The court also imposed a fine on the driver, who was found guilty in the case. The incident dates back to April 20, 2021. The accused was driving his car in the wrong direction when it collided with a motorcycle, causing injuries to the motorcyclist. Following an investigation, the police filed a charge sheet against the accused in court. He was convicted based on the evidence and witness testimonies presented by the police during the hearing. The court handed down the six-month sentence for driving without a valid license and for negligent driving. This verdict has once again highlighted the importance of adhering to road safety regulations and refraining from driving without a license. Motorists have been urged to comply with traffic rules.


Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume