Top News

जरूरतमंद बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा देगी सेवा भारती

 

जरूरतमंद बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा देगी सेवा भारती

सबसे तेज खबर/नाहन। 


सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र खोलकर जरूरतमंद बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा देगी। संस्था का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाना है। नाहन में आयोजित बैठक में संस्था के कार्यों पर चर्चा के साथ सिरमौर की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष जगन्नाथ कमलैन ने बताया कि संस्था सामाजिक समरसता, स्वावलंबन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही है। प्रदेश में चार स्थानों पर जरूरतमंद बच्चों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं बाल संस्कार केंद्रों के माध्यम से बच्चों को संस्कार आधारित शिक्षा के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। सिरमौर में नई इकाई का गठन आगामी तीन वर्षों के लिए किया गया है।

जिला सिरमौर सेवा भारती के अध्यक्ष योगेश्वर गौतम ने बताया कि पांवटा साहिब में जरूरतमंद बच्चों को आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बच्चे कंप्यूटर क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर हासिल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नाहन में चार बाल संस्कार केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं, जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। सेवा भारती समाज में नशा मुक्ति को लेकर भी विशेष अभियान चला रही है और लोगों से इसमें सहयोग की अपील की गई है। संस्था जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक सहायता, शिक्षा, छात्रावास और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।



Seva Bharati to Provide Vocational Education to Underprivileged Children

Sabse Tez Khabar / Nahan.


Seva Bharati will provide employment-oriented education to underprivileged children by establishing vocational training centers across various districts of Himachal Pradesh. The organization aims to make children self-reliant by imparting vocational training alongside formal education. During a meeting held in Nahan, the organization's activities were discussed, and a new executive committee for the Sirmaur district was constituted. Jagannath Kamlain, the State President of Seva Bharati, stated that the organization is active in the fields of social harmony, self-reliance, and healthcare. Hostel facilities for underprivileged children are being provided at four locations across the state. Additionally, through 'Bal Sanskar Kendras' (children's value-education centers), children are receiving value-based education along with vocational training. The new unit for Sirmaur has been formed for a three-year term.


Yogeshwar Gautam, President of Seva Bharati (Sirmaur District), announced that modern computer training would be provided to underprivileged children in Paonta Sahib. Upon completing the training, the children will be able to secure employment or self-employment opportunities in the computer sector. He mentioned that four 'Bal Sanskar Kendras' are also operating in Nahan, focusing on the holistic development of children. Seva Bharati is also running a special campaign against substance abuse in society and has appealed for public cooperation in this endeavor. The organization is working towards making underprivileged children self-reliant by providing facilities such as financial assistance, education, hostel accommodation, and vocational training.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume