Top News

हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों को मिली रफ्तार, 144 पदों पर जारी हुए नियुक्ति पत्र

 


हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों को मिली रफ्तार, 144 पदों पर जारी हुए नियुक्ति पत्र

सबसे तेज खबर/हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। सरकार की ओर से ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए) के 84 पदों पर चिकित्सा शिक्षा विभाग में तथा 39 पदों पर स्वास्थ्य विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में 21 रेडियोग्राफर पदों के लिए भी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इन नियुक्तियों से अस्पतालों में कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलने की उम्मीद है। सरकारी जानकारी के अनुसार, प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और अटल चिकित्सा सुपर स्पेशियलिटी संस्थान, चमियाणा में 650 सहायक स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की गई है। वहीं, आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में भी 117 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्त किया गया है। सरकार का लक्ष्य अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी को दूर करना और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाना है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश में अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। सरकार के अनुसार, 74 फार्मासिस्ट, 66 मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन, आठ लैब सहायक, 20 रेडियोग्राफर, दो नेत्र रोग विशेषज्ञ, सात फिजियोथेरेपिस्ट और 13 ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग में 500 और सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है। इन भर्तियों से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने में सहायता मिलने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 31 दिसंबर 2026 तक आवश्यक चिकित्सा, पैरामेडिकल और सहायक कर्मचारियों के 90 प्रतिशत पदों पर तैनाती का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही अस्पतालों में आधुनिक मशीनरी और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत को कम करना है।

Momentum Gathers for Health Department Recruitment in Himachal; Appointment Letters Issued for 144 Posts

Sabse Tez Khabar/Himachal Pradesh

The Himachal Pradesh government has taken steps to strengthen healthcare services in the state. Appointment letters have been issued to selected candidates for 84 posts of Operation Theatre Assistant (OTA) in the Department of Medical Education and 39 such posts in the Health Department. Additionally, appointment letters have been provided to candidates selected for 21 radiographer positions within the Health Department. These appointments are expected to increase staff availability in hospitals and facilitate the provision of better healthcare services to patients. According to official information, 650 assistant staff nurses have been appointed across the state’s medical colleges and the Atal Institute of Medical Super Specialties in Chamiyana. Furthermore, 117 assistant staff nurses have been appointed to various 'model' health institutions. The government’s objective is to address staff shortages in hospitals and ensure timely treatment for patients. Recruitment processes for various other roles are also underway to improve healthcare services; these include 74 pharmacists, 66 medical laboratory technicians, eight lab assistants, 20 radiographers, two ophthalmologists, seven physiotherapists, and 13 operation theatre assistants. Moreover, the state cabinet has approved the recruitment of an additional 500 assistant staff nurses for the Health Department. These recruitments are expected to bolster medical services within government healthcare institutions. The state government has set a target to fill 90 percent of the required medical, paramedical, and support staff positions across all government medical colleges by December 31, 2026. Concurrently, emphasis is being placed on increasing the availability of modern machinery and medical equipment in hospitals. The government’s goal is to provide superior healthcare facilities to the people of the state and reduce the need for them to travel to other states for the treatment of serious illnesses.


Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume