तारूवाला स्कूल में 450 विद्यार्थियों को दी गई बाल अधिकारों और कानूनी सुरक्षा की जानकारी...
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब तारूवाला में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में न्यायाधीश सीएल कोचर उपस्थित रहे। उनके साथ संजीव कुमार एवं अधिवक्ता विजय कुमार चौधरी ने भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन उत्पीड़न और बच्चों के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। किसी भी असुरक्षित परिस्थिति या परेशानी में बिना झिझक अपने अभिभावकों और शिक्षकों से सहायता लेनी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल ने मुख्य अतिथि न्यायाधीश सीएल कोचर को सम्मानित किया तथा अन्य वक्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों और कानूनी सुरक्षा की जानकारी होना भी बेहद जरूरी है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, विद्यालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं रंगोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें वाद-विवाद, नारा लेखन और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों और विद्यालय के समस्त सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से संतोष तोमर, सुमति शर्मा, खजान सिंह, नीलम राणा, जसकीरत कौर, अंकित, सुरेश, मंजू सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
450 Students at Taruwala School Informed About Child Rights and Legal Protections...
Sabse Tez Khabar/Paonta Sahib
A special awareness program was organized at the PM SHRI Government Senior Secondary School, Taruwala (Paonta Sahib), aimed at educating students about child rights, personal safety, and legal protections. Approximately 450 students participated in the event. Judge CL Kochar attended as the keynote speaker; he was joined by Sanjeev Kumar and Advocate Vijay Kumar Chaudhary, who provided the students with essential legal information. During the program, students were briefed in detail about the POCSO Act, the concepts of 'good touch' and 'bad touch,' cybersecurity, online harassment, and their legal rights as children. The speakers emphasized that every student should be aware of their rights and should not hesitate to seek help from their parents or teachers if they ever find themselves in an unsafe situation or facing any difficulty. The school principal, Jogi Ram Kanyal, honored the chief guest, Judge CL Kochar, and welcomed the other speakers. He noted that in today’s world, it is crucial for students to be informed about their rights and legal safeguards, alongside their academic education. Such awareness programs play a vital role in ensuring a safe environment for children. Additionally, various competitions were held at the school as part of the 'Ek Bharat Shreshtha Bharat' (One India, Great India) initiative and the 'Rangotsav' (festival of colors/art) program. Students showcased their talents through debates, slogan writing, and *rangoli* (artistic floor design) competitions. Furthermore, during the morning assembly, the students and all school staff took a pledge of national unity. Teachers and staff members, including Santosh Tomar, Sumati Sharma, Khajan Singh, Neelam Rana, Jaskirat Kaur, Ankit, Suresh, and Manju, were present on the occasion.

إرسال تعليق