थाना कसोगा में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
सबसे तेज खबर/नाहन,
मेरा युवा भारत, नाहन के सौजन्य से भारत सरकार एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में ग्रामीण विकास नवयुवक मंडल, थाना कसोगा द्वारा आज थाना कसोगा क्रिकेट ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (International Day for Disaster Risk Reduction) के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को आपदाओं के प्रति जागरूक करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मी मुकेश शर्मा एवं श्री कंवर सिंह ने मॉक ड्रिल के माध्यम से उपस्थित लोगों को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित बचाव के तरीकों तथा आपदा के समय धैर्य एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने लोगों को व्यावहारिक रूप से समझाया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। इस दौरान लोगों को घरेलू आग, गैस सिलेंडर तथा बिजली के उपकरणों से संबंधित सुरक्षा उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 87 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत थाना कसोगा की प्रधान श्यामा ठाकुर, उपप्रधान जे.पी. ठाकुर तथा पंचायत के सभी सात वार्डों के सदस्यों ने भाग लिया। पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में अग्निशमन कर्मी मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जे.पी. ठाकुर, कंवर सिंह तथा थाना कसोगा के पूर्व प्रधान सेवानंद शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। सभी अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए आपदा के समय जागरूकता, सतर्कता एवं सामुदायिक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास नवयुवक मंडल, थाना कसोगा के अध्यक्ष तनीष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मंडल के उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, कोषाध्यक्ष योगराज शर्मा एवं सचिव लक्ष्य सहित मंडल के सदस्य कपिल शर्मा, विमल, विनय, पवन, अनिल, राकेश, सुरेश, ललित, नीरज, धीरज, अभिनव, सार्थक, नयन, फूल चंद, श्री यशपाल, सतीश एवं रामपाल उपस्थित रहे। मंडल के सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आपदा जोखिम को कम करने के लिए जागरूकता, समय पर तैयारी, सुरक्षा नियमों का पालन तथा सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लोगों को आपदाओं से निपटने के लिए तैयार करने और सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Awareness Program Held at Thana Kasoga on International Day for Disaster Risk Reduction; Public Educated Through Mock Drill
Sabse Tez Khabar / Nahan,
An awareness program was organized today at the Thana Kasoga Cricket Ground to mark the International Day for Disaster Risk Reduction. The event was conducted by the Gramin Vikas Navyuvak Mandal, Thana Kasoga, under the aegis of the Government of India and the Ministry of Youth Affairs and Sports, and in collaboration with 'Mera Yuva Bharat', Nahan. The primary objective of the program was to raise public awareness about disasters and provide information on safety and rescue measures during emergencies. During the event, fire department personnel Mukesh Sharma and Kanwar Singh educated the attendees on disaster management and fire safety through a mock drill. They provided detailed information regarding precautions to be taken in the event of a fire, safe rescue methods during emergencies, and the importance of acting with composure and vigilance during a disaster. They demonstrated practically how individuals could ensure their own safety and that of others during any emergency situation. Participants were also educated on safety measures related to domestic fires, gas cylinders, and electrical appliances.
Approximately 87 people participated in this awareness program. Attendees included Shyama Thakur (Pradhan of Gram Panchayat Thana Kasoga), J.P. Thakur (Up-Pradhan), and members from all seven wards of the panchayat. The active participation of panchayat representatives and local residents played a crucial role in the program's success. Fire department personnel Mukesh Sharma attended as the chief guest, while J.P. Thakur, Kanwar Singh, and former Thana Kasoga Pradhan Sewanand Sharma participated as special guests. Sharing their views, all the guests highlighted the importance of awareness, vigilance, and community cooperation during disasters. He urged people to share information regarding disaster management and fire safety with their families and neighbors so that the loss of life and property could be minimized during emergencies. The event was organized under the leadership of Tanish Sharma, President of the Gramin Vikas Navyuvak Mandal, Thana Kasoga. Attendees included the Mandal's Vice President Durgesh Sharma, Treasurer Yograj Sharma, and Secretary Lakshya, along with members Kapil Sharma, Vimal, Vinay, Pawan, Anil, Rakesh, Suresh, Lalit, Neeraj, Dheeraj, Abhinav, Sarthak, Nayan, Phool Chand, Yashpal, Satish, and Rampal. The Mandal members contributed to the successful organization of the event. The program conveyed the message that awareness, timely preparedness, adherence to safety protocols, and community participation are essential for reducing disaster risk. Such awareness programs play a vital role in preparing people to handle disasters and in building a safe society.

إرسال تعليق