Top News

पांवटा अनाज मंडी में धान तुलाई और भुगतान में देरी से किसान परेशान, गुरदीप सिंह गैरी ने लिया जायजा...

 पांवटा अनाज मंडी में धान तुलाई और भुगतान में देरी से किसान परेशान, गुरदीप सिंह गैरी ने लिया जायजा

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

अनाज मंडी पांवटा साहिब में धान की तुलाई, उठान और भुगतान में देरी के चलते किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों के बीच गेहूं की बिजाई का समय होने के कारण किसानों को आर्थिक जरूरतों के लिए समय पर फसल का भुगतान मिलना बेहद जरूरी है, लेकिन मंडी में किसानों को धान बेचने के लिए पांच-पांच दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे किसानों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। किसानों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए गुरदीप सिंह गैरी ने सोमवार को अनाज मंडी पांवटा साहिब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। किसानों ने उन्हें बताया कि धान की तुलाई में देरी के कारण उन्हें कई दिनों तक मंडी में ही रुकना पड़ रहा है। इससे उनकी गेहूं की बिजाई सहित अन्य कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

गुरदीप सिंह गैरी ने समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन से बातचीत की। उन्होंने मंडी में धान की तुलाई के लिए झरनों की संख्या बढ़ाने, तुले हुए धान की जल्द लिफ्टिंग सुनिश्चित करने और किसानों के रात्रि ठहराव के लिए उचित व्यवस्था करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धान की लिफ्टिंग समय पर होने से मंडी में जगह की कमी दूर होगी और अन्य किसानों की फसल की तुलाई भी तेजी से हो सकेगी।
 उन्होंने धान की फसल के भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया। गैरी के अनुसार, सरकारी व्यवस्था के तहत किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान मिलना चाहिए, लेकिन कई किसानों को भुगतान के लिए 10 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाकर जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मौके पर ही स्थानीय प्रशासन से बातचीत शुरू कर दी, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume