Top News

चंबा में कार खाई में गिरने से अध्यापिका की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल

 


चंबा में कार खाई में गिरने से अध्यापिका की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल

सबसे तेज खबर/चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चंबा-संघणी मार्ग पर शल्यूंड नाले के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। रविवार सुबह करीब 11 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 33 वर्षीय अध्यापिका पुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति, दो बच्चे और परिवार की एक अन्य महिला घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पुनीता देवी अपने परिवार के साथ बणी गांव से सलूणी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान शल्यूंड नाले के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार खाई में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल सलूणी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। तीन वर्षीय बेटे समर्थ की हालत में सुधार न होने पर उसे कांगड़ा जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुनीता देवी टिकरू स्कूल में अध्यापिका थीं, जबकि उनके पति हरिंद्र कुमार सलूणी कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। इस दुर्घटना के बाद सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने की आवश्यकता जताई है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें।

Teacher Dies as Car Plunges into Gorge in Chamba; Four Family Members Injured

Sabse Tez Khabar/Chamba


A tragic road accident occurred near Shalyund Nallah on the Chamba-Sanghani road in the Chamba district of Himachal Pradesh. On Sunday morning, around 11:00 AM, a car went out of control and plunged into a deep gorge. A 33-year-old teacher, Punita Devi, lost her life in the accident, while her husband, two children, and another female family member sustained injuries. According to reports, Punita Devi was traveling with her family from Bani village toward Saluni. Near Shalyund Nallah, the driver lost control of the vehicle, causing it to fall into the gorge. Following the incident, local residents arrived at the scene, rescued the injured, and transported them to the Civil Hospital in Saluni, where doctors declared Punita Devi dead. After receiving initial treatment, the injured were referred to the Medical College in Chamba. As there was no improvement in the condition of her three-year-old son, Samarth, he was subsequently referred to Tanda Medical College in Kangra district. Punita Devi was a teacher at Tikru School, while her husband, Harindra Kumar, works as a clerk at Saluni College. Upon receiving information about the accident, the police arrived at the scene and initiated an investigation to determine the cause. The incident has also raised concerns regarding road safety; local residents have emphasized the need for installing crash barriers in accident-prone areas to take appropriate measures to prevent such tragedies in the future.


Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume