इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर एनएसयूआई सिरमौर ने नाहन मेडिकल कॉलेज और आस्था स्कूल में किया फल वितरण
सबसे तेज खबर/नाहन।
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एनएसयूआई जिला सिरमौर द्वारा नाहन मेडिकल कॉलेज एवं आस्था स्कूल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों और आस्था स्कूल के बच्चों को फल वितरित किए। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभय चौहान ने कहा कि इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर फल वितरण करने का उद्देश्य उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई जिला सिरमौर भविष्य में भी छात्रहित के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। अंत में अभय चौहान ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन जनसेवा एवं छात्रहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
NSUI Sirmaur Distributes Fruits at Nahan Medical College and Aastha School on Indira Gandhi’s Death Anniversary
Sab Tez Khabar/Nahan.
On the occasion of the death anniversary of former Prime Minister of India, the late Indira Gandhi, the Sirmaur district unit of the NSUI (National Students' Union of India) organized a fruit distribution program at Nahan Medical College and Aastha School. During the event, NSUI office-bearers and volunteers distributed fruits to patients undergoing treatment at the medical college and to the children at Aastha School. Speaking on the occasion, NSUI District President Abhay Chauhan stated that the objective behind distributing fruits on Indira Gandhi’s death anniversary was both to pay tribute to her and to fulfill a social responsibility. He emphasized that it is the duty of all of us to engage in social service and assist those in need. He further added that the NSUI Sirmaur unit would continue to actively participate in initiatives concerning student welfare and broader social causes in the future. In his concluding remarks, Abhay Chauhan expressed his gratitude to all the colleagues who supported the program, reiterating that the organization remains steadfastly committed to public service and the welfare of students.

إرسال تعليق