नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सिरमौर पुलिस ने निकाली जन जागरूकता बाइक रैली
सबसे तेज़ खबर/नाहन
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'नशा मुक्त हिमाचल' अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन सिरमौर ने नाहन ब्लॉक से एक विशेष बाइक जागरूकता रैली की शुरुआत की है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य हर गांव, हर घर और हर नागरिक तक नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना है। रैली का फ्लैग-ऑफ करते हुए उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम विभिन्न विभागों के साझा सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। बाइक रैली के जरिए सड़कों, बाजारों और ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर आम जनता, युवाओं और राहगीरों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। डीसी प्रियंका वर्मा के अनुसार, इस जागरूकता अभियान को केवल नाहन तक सीमित न रखकर जिले के हर विकास खंड (ब्लॉक) में शुरू किया जा रहा है। इस पूरी पहल का मुख्य लक्ष्य समाज के युवाओं, बच्चों और वयस्कों को नशे के चंगुल से बचाना तथा उन्हें एक नशा-मुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान बड़े पैमाने पर सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। रैली के माध्यम से जगह-जगह पंपलेट बांटकर, प्रभावशाली नारों और जागरूकता संदेशों के जरिए समाज के हर वर्ग तक सीधी पहुंच बनाई जाएगी, ताकि हर नागरिक नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सजग और सतर्क हो सके। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने स्पष्ट किया कि जब तक समाज का हर नागरिक और अभिभावक इस पहल से नहीं जुड़ेगा, तब तक नशामुक्त समाज का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।
**Sirmaur Police’s Public Awareness Bike Rally under the 'Drug-Free India Campaign'**
**Sabse Tez Khabar / Nahan**
To give momentum to the 'Drug-Free Himachal' campaign launched by the Himachal Pradesh government, the Sirmaur district administration has flagged off a special bike awareness rally from Nahan block. The primary objective of this rally is to spread awareness about the adverse effects of substance abuse to every village, every household, and every citizen. While flagging off the rally, Sirmaur Deputy Commissioner Priyanka Verma stated that the event is being organized through the collaborative efforts of various departments. Through the bike rally, the message to stay away from drugs will be conveyed to the general public, youth, and passersby as the participants travel across roads, markets, and rural areas. According to DC Priyanka Verma, this awareness campaign is not being limited to Nahan alone but is being extended to every development block in the district. The core goal of this initiative is to protect the youth, children, and adults of society from the clutches of drug abuse and to inspire them to adopt a drug-free, healthy lifestyle. Extensive Information, Education, and Communication (IEC) activities are being conducted as part of this effort. Through the distribution of pamphlets and the use of impactful slogans and awareness messages during the rally, direct outreach to every section of society will be established, ensuring that every citizen becomes vigilant and alert in this fight against drugs. Deputy Commissioner Priyanka Verma emphasized that the dream of a drug-free society cannot be realized unless every citizen and parent actively participates in this initiative. She appealed to all citizens to join the campaign and extend their full cooperation in making Himachal drug-free.

إرسال تعليق