पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी की अनोखी पहल: 17 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा पांवटा साहिब का स्थापना दिवस..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब,
पांवटा साहिब का स्थापना दिवस आगामी 17 नवंबर को भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इसे पूरे शहर का साझा उत्सव बनाने के उद्देश्य से श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी ने पहल शुरू की है। इसी कड़ी में होटल फिनिक्स में शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं खेल संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष स. गुरदीप सिंह गैरी ने की। बैठक में स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा और आयोजन से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। एनपीएस सहोता ने प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि स्थापना दिवस शहर के इतिहास, गौरवशाली परंपराओं और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने का अवसर होना चाहिए। अजय शर्मा ने सोसाइटी के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी संस्थाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। अध्यक्ष गुरदीप सिंह गैरी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य पांवटा साहिब के विकास में योगदान देने वाली सभी संस्थाओं और नागरिकों को एक मंच पर लाना है। बैठक में किसान महासभा, सनातन धर्म महासभा, महाराजा अग्रसेन समिति, हरि यमुना समिति, विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, तिब्बतियन वेलफेयर सोसाइटी, जाट महासभा, पूर्व सैनिक संगठन और खालसा स्पोर्ट्स क्लब सहित अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अगली बैठक 5 नवंबर को शाम 5 बजे होटल फिनिक्स में होगी। इसमें सभी सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं खेल संगठनों तथा गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।A Unique Initiative by Paonta
Sahib Welfare Society: Paonta Sahib’s Foundation Day to be Celebrated with Great Enthusiasm on November 17th..
Sabse Tez Khabar/Paonta Sahib,
The Foundation Day of Paonta Sahib will be celebrated in a grand and dignified manner on November 17th. The Shri Paonta Sahib Welfare Society has taken an initiative to ensure this becomes a collective celebration for the entire city. In this regard, a meeting of representatives from various social, religious, cultural, and sports organizations of the city was held at Hotel Phoenix. The meeting was presided over by the Society’s President, S. Gurdeep Singh ‘Garry’. During the session, the framework for the Foundation Day celebrations and the various activities involved were discussed in detail. Providing an overview of the proposed programs, N.P.S. Sahota stated that the Foundation Day should serve as an opportunity to showcase the city’s history, its glorious traditions, and its journey of development. Ajay Sharma highlighted the social initiatives undertaken by the Society and urged all organizations to participate actively. President Gurdeep Singh ‘Garry’ emphasized that the objective of the event is to bring all the organizations and citizens who have contributed to the development of Paonta Sahib onto a single platform. Representatives from several organizations—including the Kisan Mahasabha, Sanatan Dharma Mahasabha, Maharaja Agrasen Samiti, Hari Yamuna Samiti, various Gurdwara Management Committees, the Tibetan Welfare Society, Jat Mahasabha, the Ex-Servicemen’s Association, and the Khalsa Sports Club—attended the meeting and pledged their full support. The next meeting to finalize the preparations for the event will be held on November 5th at 5:00 PM at Hotel Phoenix. All social, religious, cultural, and sports organizations, as well as prominent citizens, have been invited to attend.

إرسال تعليق