हिमाचल में 25 नवंबर तक मौसम रहेगा साफ, बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं; सात स्थानों पर पारा 5 डिग्री से नीचे
सबसे तेज खबर/हिमाचल
हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ और शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 से 25 नवंबर तक प्रदेश के मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। मौसम साफ रहने के बावजूद प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। जनजातीय क्षेत्रों में सर्दी का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि केलांग में पारा माइनस 1.5 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा मनाली में 2.8, कल्पा में 3.0, भुंतर में 3.7 और सोलन में 5.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। कई अन्य क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठंड बनी हुई है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेशवासियों को फिलहाल बारिश और बर्फबारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। पर्यटकों को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी जाती है।
Weather to remain clear in Himachal until November 25; no rain or snowfall expected; mercury drops below 5°C in seven locations.
Sabse Tez Khabar/Himachal
The weather in Himachal Pradesh is forecast to remain clear and dry for the next week. According to the Meteorological Centre in Shimla, there is no likelihood of rain or snowfall in the state's plains, mid-hills, or high-altitude mountainous regions between November 19 and 25. On Thursday, most parts of the state, including the capital, Shimla, experienced sunny skies. Despite the clear weather, the intensity of the cold continues to rise across the state. A drop in temperatures during the morning and evening hours is causing people to face chilly conditions. In seven locations across the state, the minimum temperature has been recorded below 5°C. The impact of the cold is most pronounced in the tribal areas. According to the Meteorological Department, a minimum temperature of -3.8°C was recorded in Kukumseri, while the mercury in Keylong dropped to -1.5°C. Additionally, minimum temperatures of 2.8°C in Manali, 3.0°C in Kalpa, 3.7°C in Bhuntar, and 5.0°C in Solan were recorded. Many other areas are also experiencing cold conditions during the morning and evening. The Meteorological Department’s forecast indicates that there will be no significant change in minimum or maximum temperatures over the next four to five days. Consequently, residents may have to wait a while longer for rain or snowfall. Tourists visiting high-altitude areas are advised to carry warm clothing to protect themselves from the cold during the morning and evening hours.

إرسال تعليق