Top News

धर्मशाला में आज से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 413 से अधिक सवालों पर होगी चर्चा

 


धर्मशाला में आज से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 413 से अधिक सवालों पर होगी चर्चा

सबसे तेज खबर/धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होने जा रहा है। छह दिनों तक चलने वाले इस सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। विधानसभा के इस सत्र में विधायकों की ओर से 413 से अधिक सवाल प्रस्तुत किए गए हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश की समस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों को सदन में उठाया जाएगा। तकालीन सत्र के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, पेयजल और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाने की संभावना है। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर सवाल लगाए हैं। इसके अलावा सत्र में एक दर्जन से अधिक विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। इन विधेयकों के माध्यम से प्रदेश से जुड़े विभिन्न कानूनी और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर बहस होने की उम्मीद है। विपक्ष सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेर सकता है, वहीं सरकार की ओर से भी सवालों के जवाब और अपनी नीतियों का पक्ष सदन में रखा जाएगा। छह दिवसीय इस सत्र पर प्रदेशभर की निगाहें रहेंगी और सदन में होने वाली चर्चाओं से कई महत्वपूर्ण फैसलों तथा मुद्दों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Winter Session of the Legislative Assembly Begins Today in Dharamshala; Over 413 Questions to be Discussed

Sabse Tez Khabar/Dharamshala.


The winter session of the Himachal Pradesh Legislative Assembly is set to commence today, November 16, at Tapovan in Dharamshala. Preparations for this six-day session have been completed. During the session, various significant issues concerning the state will be deliberated upon. Legislators have submitted more than 413 questions, which will be used to raise concerns regarding state-specific problems and matters of public interest within the House. Key topics expected to be highlighted include education, healthcare, roads, employment, drinking water, and development projects. Legislators have raised questions pertaining to the specific challenges faced by their respective constituencies. Furthermore, over a dozen bills are expected to be introduced during the session, covering various legal and administrative matters relevant to the state. Debates between the ruling party and the opposition are anticipated on several issues; the opposition may challenge the government on various matters of public interest, while the government will provide responses and present its policy stance. The entire state will be watching this six-day session, and the discussions held in the House are expected to clarify the status of various important issues and lead to significant decisions.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume