Top News

रोटरी क्लब नाहन ने दीपावली पर जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

 


रोटरी क्लब नाहन ने दीपावली पर जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

सबसे तेज़ खबर/नाहन 

नाहन। रोटरी क्लब नाहन द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर सर्दी के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद एवं सड़क किनारे रहने वाले लोगों को कंबल वितरित किए गए। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सर्दी का प्रकोप अधिक होने के कारण क्लब द्वारा पूरे सर्दी के मौसम में लगभग 200 कंबल वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में नाहन से कालाअंब मार्ग पर सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब नाहन हमेशा समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा रहा है और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। क्लब भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के सचिव रोटेरियन नवनीत गुप्ता एवं रोटेरियन प्रशांत ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Rotary Club Nahan Distributes Blankets to the Needy on Diwali

Sabse Tez Khabar/Nahan


Nahan. On the auspicious occasion of Diwali, and in view of the winter season, the Rotary Club Nahan distributed blankets to those in need, including individuals living along the roadside. Club President, Rotarian Sandeep Sharma, stated that due to the severity of the cold this year, the club has set a target to distribute approximately 200 blankets throughout the winter season. As part of this initiative, blankets were provided to needy individuals living along the Nahan-Kala-Amb road to help them protect themselves from the cold. He emphasized that the Rotary Club Nahan has always stood by every section of society, and assisting those in need remains one of the club's top priorities. The club intends to continue such social service activities in the future. Also present on this occasion were the Secretary of the Rotary Club Nahan, Rotarian Navneet Gupta, and Rotarian Prashant Thakur.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume