Top News

राज्य स्तरीय फार्मेसी प्रतियोगिता में हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का शानदार प्रदर्शन, साइ-टून में झटके तीसरा स्थान..



 राज्य स्तरीय फार्मेसी प्रतियोगिता में हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का शानदार प्रदर्शन, साइ-टून में झटके तीसरा स्थान..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब


हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, पांवटा साहिब के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। बिलासपुर स्थित संस्कृति भवन में 16 नवंबर को आयोजित विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के संयुक्त कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों ने साइ-टून प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। बी.फार्मेसी चतुर्थ वर्ष के विशांत और तृतीय वर्ष की छात्रा महक शर्मा ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। कार्यक्रम का आयोजन फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल के सहयोग से किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम "स्वस्थ भारत: कॉम्बैटिंग एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस" रही। इसमें प्रदेश के विभिन्न फार्मेसी कॉलेजों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा तथा तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की ओर से 35 विद्यार्थियों और पांच शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम में शामिल हुआ। इसका नेतृत्व संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. रमनदीप सिंह ने किया। उनके साथ डॉ. सतिंदर कक्कड़, शिप्रा गौतम, डॉ. अमीषा महेश्वरी और अक्षय सैनी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई, जिसके माध्यम से लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के खतरों के प्रति जागरूक किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग, साइ-टून, फार्मा क्विज, रील मेकिंग, लीफलेट मेकिंग और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। संस्थान स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और विषय संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन किया। साइ-टून प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करना संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही। संस्थान की निदेशक डॉ. प्रीति गुप्ता, चेयरमैन ई. यथार्थ गुप्ता और वाइस चेयरमैन डॉ. पार्थ गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Outstanding Performance by Himachal Institute of Pharmacy in State-Level Competition; Secures Third Place in 'Sci-Toon'

Sabse Tez Khabar/ Paonta Sahib


Students from the Himachal Institute of Pharmacy, Paonta Sahib, have brought laurels to their institution with an impressive performance at a state-level competition. During a joint event held on November 16 at Sanskriti Bhawan, Bilaspur—organized to mark World Pharmacists Day and National Pharmacy Week—the students secured third place in the 'Sci-Toon' (science-themed cartooning) competition. Vishant, a fourth-year B. Pharmacy student, and Mahek Sharma, a third-year student, achieved this feat by showcasing their creative talent. The event was organized in collaboration with the Pharmacy Council of India and the Himachal Pradesh State Pharmacy Council. This year’s theme was "Healthy India: Combating Antimicrobial Resistance." Students from various pharmacy colleges and institutions across the state participated. Notable guests in attendance included Gopal Krishna Sharma, a member of the Pharmacy Council of India and President of the Himachal Pradesh State Pharmacy Council, as well as Rajesh Dharmani, the Minister for Technical Education, Vocational and Industrial Training. A delegation of 35 students and five faculty members from the Himachal Institute of Pharmacy attended the event, led by the institute's Principal, Dr. Ramandeep Singh. Also present were Dr. Satinder Kakkar, Shipra Gautam, Dr. Amisha Maheshwari, and Akshay Saini. The event commenced with an awareness rally, aimed at educating the public on the responsible use of antibiotics and the dangers of antimicrobial resistance. The state-level competitions featured various activities, including poster making, 'Sci-Toon,' a pharma quiz, reel making, leaflet design, and street plays (nukkad natak). Students who had previously emerged as winners in internal institutional competitions participated in these events, demonstrating both their creative talent and subject-matter expertise. Securing third place in the Sci-Toon competition was a proud achievement for the institute. The institute’s Director, Dr. Preeti Gupta; Chairman, Er. Yatharth Gupta; and Vice-Chairman, Dr. Parth Gupta, congratulated the winning students and commended the efforts of all the participants. They encouraged the students to continue participating actively in both academic and co-curricular activities in the future. The institute’s management noted that such events play a significant role in strengthening students' knowledge, creativity, and sense of social responsibility.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume