Shillai: राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंदयाट में नई एसएमसी का गठन, गोपाल नेगी बने अध्यक्ष...
सबसे तेज खबर/ शिलाई (नीलम ठाकुर)
गिरिपार क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंदयाट में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में अभिभावकों, शिक्षकों तथा स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में वर्ष 2026-28 के लिए नई विद्यालय प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सभा के दौरान सर्वसम्मति से गोपाल नेगी को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया, जबकि तपेंद्र सिंह को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा उर्मिला देवी, बबीजा देवी, सुषमा देवी, बबिता देवी और किरण को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल नेगी ने सभी सदस्यों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए मिलकर कार्य करेगी। उन्होंने विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी भरोसा दिलाया। बैठक में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित एसएमसी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी विद्यालय के विकास और शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी
Shillai: New SMC Formed at Government Primary School Pandyat; Gopal Negi Elected President...
Sabse Tez Khabar / Shillai (Neelam Thakur)
A general body meeting of the School Management Committee (SMC) was held at Government Primary School Pandyat in the Giripar region. During the meeting, attended by parents, teachers, and local villagers, a new School Management Committee for the 2026-28 term was constituted unanimously. Gopal Negi was unanimously elected as the SMC President, while Tapendra Singh was entrusted with the responsibility of Member Secretary. Additionally, Urmila Devi, Babija Devi, Sushma Devi, Babita Devi, and Kiran were elected as executive members. Expressing gratitude to all members and parents, the newly elected President, Gopal Negi, stated that the committee would work collaboratively towards the school's holistic development, providing a better academic environment for students, and strengthening infrastructural facilities. He also assured that better coordination would be established between the school and the parents. The meeting also featured detailed discussions on school development, regular student attendance, quality education, cleanliness, and other essential arrangements. Concluding the event, the school staff extended their best wishes to the newly elected SMC office-bearers, expressing hope that the new executive body would play a pivotal role in taking the school's development and the quality of education to new heights.

إرسال تعليق