Top News

पांवटा साहिब: बद्रीपुर गुरुद्वारा नानक दरबार में 15 दिवसीय समर गुरमत ट्रेनिंग कैंप का भव्य समापन...


 पांवटा साहिब: बद्रीपुर गुरुद्वारा नानक दरबार में 15 दिवसीय समर गुरमत ट्रेनिंग कैंप का भव्य समापन...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब, 


 गुरुद्वारा नानक दरबार, बद्रीपुर में आयोजित 15 दिवसीय समर गुरमत ट्रेनिंग कैंप का समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब  की पावन छत्रछाया में आयोजित इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुरबाणी, सिख इतिहास और सिख परंपराओं से जोड़ना रहा। समापन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में शुक्राने की अरदास की गई। सेवादार गुरजीत सिंह नंबरदार ने बताया कि कैंप में 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान गुरबाणी कंठ, दस्तार सजाने, कीर्तन, भाषण, कविता, पेंटिंग, क्विज और गुरमत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कैंप के सफल संचालन में धर्म प्रचारक भाई परमजीत सिंह का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह में धर्म प्रचारक भाई परमजीत सिंह ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और संगत का आभार व्यक्त किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को धर्म प्रचार कमेटी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री अमृतसर की ओर से प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कैंप के दौरान बच्चों को गुरबाणी उच्चारण, जपजी साहिब, मूल मंत्र के अर्थ, नितनेम, दस्तार की महत्ता तथा सिख की परिभाषा से अवगत कराया गया। साथ ही गुरु इतिहास, चार साहिबजादों, बाबा बंदा सिंह बहादुर, श्री गुरु अर्जुन देव जी और श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को दस्तार सजाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि नई पीढ़ी अपने धर्म, इतिहास और संस्कारों से जुड़ी रहे। कैंप को सफल बनाने में प्रधान गुरविंदर पाल सिंह धालीवाल, चरणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरजीत सिंह नंबरदार, अमरीक सिंह, कश्मीर सिंह, मनिंदर सिंह नंबरदार, गुरप्रीत सिंह सनी, हरदीप सिंह तथा संगत कौर सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा


Paonta Sahib: Grand conclusion of the 15-day Summer Gurmat Training Camp at Gurdwara Nanak Darbar, Badripur...

Sabse Tez Khabar/ Paonta Sahib,


The 15-day Summer Gurmat Training Camp organized at Gurdwara Nanak Darbar, Badripur, concluded with devotion and enthusiasm. Held under the sacred aegis of Sri Guru Granth Sahib, the camp's primary objective was to connect children with Gurbani, Sikh history, and Sikh traditions. A *Shukrana Ardas* (prayer of thanksgiving) was offered at the Gurdwara on the occasion of the conclusion. *Sevadar* Gurjit Singh Nambardar stated that over 50 children participated in the camp. Various competitions—including Gurbani recitation (memorization), turban tying, *Kirtan*, speech, poetry, painting, quizzes, and Gurmat-related contests—were organized, in which the children performed excellently. He noted that *Dharam Pracharak* (religious preacher) Bhai Paramjit Singh played a pivotal role in the successful conduct of the camp. At the closing ceremony, Bhai Paramjit Singh expressed his gratitude to all participants, parents, and the *Sangat* (congregation). He was honored with a *Siropa* by the Gurdwara Management Committee. Children who excelled in the competitions received mementos, while all participants were honored with certificates and medals by the *Dharam Prachar* Committee of the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee (SGPC), Sri Amritsar. During the camp, children were educated on Gurbani pronunciation, *Japji Sahib*, the meaning of *Mool Mantar*, *Nitnem*, the significance of the turban, and the definition of a Sikh. Additionally, detailed information was provided regarding Sikh history, the *Char Sahibzade* (the four sons of Guru Gobind Singh Ji), Baba Banda Singh Bahadur, and the martyrdom of Sri Guru Arjan Dev Ji and Sri Guru Tegh Bahadur Ji. Practical training in turban tying was also imparted to the children.The Gurdwara Management Committee stated that such camps would continue to be organized in the future to ensure the new generation remains connected to their religion, history, and cultural values. Special contributions were made by Pradhan Gurwinder Pal Singh Dhaliwal, Charanjit Singh, Indrajit Singh, Gurjit Singh Nambardar, Amrik Singh, Kashmir Singh, Maninder Singh Nambardar, Gurpreet Singh Sunny, Hardeep Singh, and Sangat Kaur, along with other members, in making the camp a success.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume