प्रधान सतपाल डारिया की अध्यक्षता में वर्ष 2026-27 के लिए नई टीम घोषित: विभिन्न पदों पर अधिवक्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां..
सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब बार एसोसिएशन में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। गौरतलब है कि 2 जुलाई को हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में दो उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें अधिवक्ता सतपाल डारिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 59 मतों के ऐतिहासिक अंतर से हराकर प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज की थी। सोमवार को प्रधान सतपाल डारिया की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अधिवक्ता अजय कुमार धीमान को महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही विभिन्न पदों पर अन्य अधिवक्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी गईं। नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट: अधिवक्ता अरुण कुमार एवं अधिवक्ता भीम सिंह प्रारा
वाइस प्रेसिडेंट: अधिवक्ता हिमांशु परवाल,महासचिव (जनरल सेक्रेटरी): अधिवक्ता अजय कुमार धीमान,संयुक्त सचिव: अधिवक्ता नीरज गुप्ता, अधिवक्ता इरफान खान एवं अधिवक्ता राम प्रकाश चौधरी
कोषाध्यक्ष (कैशियर): अधिवक्ता सुशांत शर्मा
सेक्रेटरी: अधिवक्ता मीनाक्षी लांबा,इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्रेटरी: अधिवक्ता प्रतिष्ठा वर्मा एवं अधिवक्ता तबस्सुम जहां
लाइब्रेरियन: अधिवक्ता रश्मि सोनू धीमान
ई-लाइब्रेरियन: अधिवक्ता नितिन शर्मा,मीडिया एवं जनसंपर्क: अधिवक्ता राजेश कटारिया एवं अधिवक्ता आसिफ खान इस अवसर पर प्रधान सतपाल डारिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था में सहयोग तथा बार एसोसिएशन के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
New Team Announced for 2026-27 Under President Satpal Daria: Responsibilities Assigned to Advocates for Various Posts...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The new executive committee for the 2026-27 term has been constituted for the Paonta Sahib Bar Association in the Sirmaur district. It is noteworthy that two candidates contested the Bar Association elections held on July 2; Advocate Satpal Daria secured a magnificent victory for the post of President by defeating his rival with a historic margin of 59 votes. The new executive committee was announced on Monday under the leadership of President Satpal Daria. Advocate Ajay Kumar Dhiman was entrusted with the crucial responsibility of General Secretary. Additionally, other advocates were assigned responsibilities for various other posts. The new executive committee is as follows:
Senior Vice Presidents: Advocate Arun Kumar and Advocate Bhim Singh Prara
Vice President: Advocate Himanshu Parwal; General Secretary: Advocate Ajay Kumar Dhiman; Joint Secretaries: Advocate Neeraj Gupta, Advocate Irfan Khan, and Advocate Ram Prakash Chaudhary
Treasurer (Cashier): Advocate Sushant Sharma
Secretary: Advocate Meenakshi Lamba; Infrastructure Secretaries: Advocate Pratishtha Verma and Advocate Tabassum Jahan
Librarian: Advocate Rashmi Sonu Dhiman
E-Librarian: Advocate Nitin Sharma; Media and Public Relations: Advocate Rajesh Kataria and Advocate Asif Khan. On this occasion, President Satpal Daria extended his best wishes to all the newly appointed office bearers, stating that the new executive committee would work with complete dedication and transparency to safeguard the interests of advocates, support the judicial system, and ensure the overall development of the Bar Association. He called upon all members to take the association to new heights through mutual cooperation and unity.

إرسال تعليق