भारत में अवैध रूप से कई महीने रहा अमेरिकी नौसैनिक, नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार शख्स का दावा- 70 देश जा चुका
सबसे तेज खबर/भारत
एडिशनल SP ने बताया कि वह समुद्री रास्ते से श्रीलंका पहुंचा और वहां से 2 नवंबर, 2025 को समुद्री रास्ते से ही भारत आया. तब से वह गोवा में रह रहा था. मतलब बिना पासपोर्ट वह भारत में करीब सात महीने से रह रहा था
ब्राउन को SSB की 22वीं बटालियन ने उसे रोका और बॉर्डर पर रुकने का इशारा किया. रविवार को सोनौली पुलिस स्टेशन इलाके में उसे बॉर्डर पिलर नंबर 516 के पास रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान अरेस्ट किया गया. हालांकि इस दौरान ब्राउन ने कथित तौर पर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सीमा सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया. महाराजगंज के ASP सिद्धार्थ ने बताया कि गिरफ्तारी के समय उसके पास यात्रा या पहचान से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज नहीं था. जांच में पता चला कि भारत में वह पिछले 7 महीनों से रह रहा था. उसने ये भी दावा किया है कि अब तक 70 देशों की यात्रा कर चुका है. वह बाली से भारत आया था. वह 6 साल तक अमेरिकी नौसेना और स्पेशल फोर्सेस में तैनात था. दो साल पहले ही उसने सैन्य सेवा छोड़ी है.US Navy veteran arrested at Nepal border after living illegally in India for months; claims to have visited 70 countries.
Sabse Tez Khabar /India
The Additional SP stated that the individual arrived in Sri Lanka by sea and subsequently entered India via the sea route on November 2, 2025. He had been residing in Goa since then, meaning he had been living in India without a passport for approximately seven months. Brown was intercepted by the 22nd Battalion of the SSB, who signaled him to stop at the border. He was arrested on Sunday near border pillar number 516 within the Sonauli police station area during a routine patrol. Although Brown allegedly attempted to flee the scene, Indian border security forces apprehended him. Maharajganj ASP Siddharth stated that at the time of his arrest, he possessed no valid travel or identification documents. Investigations revealed that he had been living in India for the past seven months. He also claimed to have visited 70 countries so far. He had arrived in India from Bali. He served in the US Navy and Special Forces for six years, having left military service just two years ago.

إرسال تعليق