Top News

कांवड़ यात्रा 2026: दूसरे दिन हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'हर-हर गंगे' के जयकारों से गूंजे घाट

 



कांवड़ यात्रा 2026: दूसरे दिन हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'हर-हर गंगे' के जयकारों से गूंजे घाट

सबसे तेज खबर/ हरिद्वार


हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। शनिवार सुबह से ही हरकी पैड़ी सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर लाखों शिवभक्त पवित्र गंगाजल भरने पहुंचे। 'हर-हर महादेव' और 'हर-हर गंगे' के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। गंगाजल लेकर श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होते दिखाई दिए। प्रशासन के मुताबिक, यात्रा के पहले दिन करीब चार लाख कांवड़िए गंगाजल लेकर लौट चुके हैं। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। कांवड़ पटरी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर, प्राथमिक उपचार केंद्र और भंडारों की व्यवस्था की गई है। सामाजिक संस्थाएं और स्वयंसेवी संगठन कांवड़ यात्रियों को भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क हैं। इस बीच प्रशासन ने कांवड़ यात्रा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सहयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।


Kanwar Yatra 2026: Surge of Devotion in Haridwar on Day 2; Ghats Echo with Chants of 'Har-Har Gange'

Sabse Tez Khabar / Haridwar


Haridwar. On the second day of the Kanwar Yatra, the holy city of Haridwar appeared completely immersed in devotion to Lord Shiva. Since Saturday morning, lakhs of Shiva devotees arrived at various ghats of the Ganges, including Har Ki Pauri, to collect the holy water. The entire city was steeped in a devotional atmosphere, resonating with chants of 'Har-Har Mahadev' and 'Har-Har Gange'. Devotees were seen departing for their respective destinations after collecting the holy water. According to the administration, approximately four lakh Kanwariyas had already returned with the holy water by the end of the first day of the Yatra. The number of devotees is expected to rise further in the coming days. In view of this, the police, administration, and various departments have made extensive arrangements for security, traffic, and crowd management. Additional police forces have been deployed at sensitive locations, and continuous monitoring is being conducted via CCTV cameras. Health camps, first-aid centers, and community kitchens (*bhandaras*) have been set up at various points along the Kanwar route for the convenience of the devotees. Social institutions and voluntary organizations are providing food, drinking water, and medical facilities to the Kanwar pilgrims. The administration states that all concerned departments are fully alert to handle any emergency situation during the Yatra. Meanwhile, the administration has issued instructions to ensure strict compliance with the rules related to the Kanwar Yatra. Devotees have also been urged to use only the designated routes, adhere to traffic regulations, and cooperate with administrative guidelines to ensure the Yatra concludes safely, peacefully, and in an organized manner.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume