डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन...
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब में शुक्रवार को रोटरी सखी, पांवटा साहिब के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), रेड रिबन क्लब (RRC) तथा रोवर एंड रेंजर (R&R) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में रोटरी सखी पांवटा साहिब की अध्यक्ष कृष्णा, सचिव अंजलि सिंघला तथा डॉ. नीना सबलोक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। रक्त संग्रहण का कार्य देवभूमि ब्लड सेंटर, देहरादून की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए किया। रक्तदाताओं का हीमोग्लोबिन, रक्तचाप और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर में 70 से अधिक विद्यार्थियों सहित शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। साथ ही रक्तदान से जुड़े भ्रमों को दूर करने और इसके महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर के दौरान कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए रोटरी सखी पांवटा साहिब, देवभूमि ब्लड सेंटर, देहरादून तथा IQAC, NSS, NCC, RRC और R&R इकाइयों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा और मानवता की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया।
Voluntary Blood Donation Camp Organized at Degree College, Paonta Sahib...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
A voluntary blood donation camp was organized on Friday at Sri Guru Gobind Singh Ji Government College, Paonta Sahib, in collaboration with Rotary Sakhi, Paonta Sahib. Held under the joint auspices of the college's Internal Quality Assurance Cell (IQAC), National Service Scheme (NSS), National Cadet Corps (NCC), Red Ribbon Club (RRC), and Rover & Ranger (R&R) units, the camp aimed to raise awareness about voluntary blood donation among students and foster a sense of social responsibility. Krishna (President, Rotary Sakhi Paonta Sahib), Anjali Singla (Secretary), and Dr. Neena Sablok attended the event as chief guests. A specialized medical team from Devbhoomi Blood Center, Dehradun, conducted the blood collection while adhering to prescribed safety standards. Blood was collected safely after screening donors for hemoglobin levels, blood pressure, and other vital health parameters. College Principal Dr. Jagdish Chauhan stated that blood donation is the greatest service to humanity. Urging the youth to donate blood voluntarily on a regular basis, he noted that a single unit of blood could play a crucial role in saving the lives of multiple needy patients. More than 70 students, along with faculty and staff members, participated enthusiastically in the camp. All donors were presented with certificates and mementos. Additionally, detailed information was provided to dispel myths surrounding blood donation and to highlight its importance. A total of 30 units of blood were collected during the camp. The college administration commended the joint efforts of Rotary Sakhi Paonta Sahib, Devbhoomi Blood Center (Dehradun), and the college's IQAC, NSS, NCC, RRC, and R&R units for the successful event, describing it as an inspiring initiative towards social service and humanity.

إرسال تعليق