Top News

शहीद कमलकांत मेमोरियल रा.व.मा. विद्यालय कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों को SDM पांवटा द्विज गोयल ने का किया सम्मान..

 

शहीद कमलकांत मेमोरियल रा.व.मा. विद्यालय कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों को SDM पांवटा द्विज गोयल ने का किया सम्मान..


सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब 


शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास में समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर (ICDRC) द्वारा विद्यालय के उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पांवटा साहिब के एसडीएम  द्विज गोयल ने समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर की इस प्रेरणादायक पहल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। स्कूल प्रिंसिपल जीवन प्रकाश जोशी ने SDM का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया। प्रिंसिपल ने एसडीम  के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया एसडीएम गोयल ने सम्मानित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही विद्यालय ने पिछले वर्ष के 20 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल योगा रगबी मे हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि 54 खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अध्यापक अजय शर्मा व नन्द लाल,रघुबीर तोमर , शशि गुप्ता, फिजिकल एजुकेशन टीचर धर्मेंद्र चौधरी, सुशील कुमार  ज्योति,चतर चौहान तथा विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।


SDM Paonta Dwij Goyal honors players from Shaheed Kamalkant Memorial Government Senior Secondary School, Kotdi Vyas...

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


At Shaheed Kamalkant Memorial Government Senior Secondary School, Kotdi Vyas, outstanding sports talents were honored by social worker Omprakash Thakur (ICDRC). On this occasion, Paonta Sahib SDM Dwij Goyal commended and congratulated social worker Omprakash Thakur for this inspiring initiative. He remarked that honoring sports talent serves as a source of inspiration for other students as well. School Principal Jeevan Prakash Joshi welcomed the SDM upon his arrival. Highlighting the SDM's life journey, the Principal encouraged students to draw inspiration from him. While extending best wishes for a bright future to the honored players, SDM Goyal noted that the school's students have brought glory to the region and Himachal Pradesh through their magnificent performances at national and state levels. Students have made the school proud by winning gold and silver medals at the national level. Additionally, 20 students represented Himachal Pradesh at the national level in handball, yoga, and rugby last year, while 54 students demonstrated their prowess through excellent performances at the state level. Retired teachers Ajay Sharma and Nand Lal, along with Raghubir Tomar, Shashi Gupta, Physical Education Teacher Dharmendra Chaudhary, Sushil Kumar, Jyoti, Chatar Chauhan, and other staff members, were also present on the occasion.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume