Top News

पांवटा साहिब के गुरू नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम: सीबीएसई क्लस्टर-16 में तीसरा स्थान...

 

पांवटा साहिब के गुरू नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम: सीबीएसई क्लस्टर-16 में तीसरा स्थान...

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 



गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल (जीएनएमपीएस), पांवटा साहिब के छात्र खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-16 बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 1 से 4 अगस्त तक हरियाणा के फतेहाबाद स्थित द ऑलिव स्कूल में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न राज्यों की 24 टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच जीएनएमपीएस की टीम ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए तीसरा स्थान अपने नाम किया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। टीम के कोच विपुल राठौर के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।



Paonta Sahib's Guru Nanak Mission Public School Achieves National-Level Success: Secures Third Place in CBSE Cluster-16...

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib


Student-athletes from Guru Nanak Mission Public School (GNMPS), Paonta Sahib, have brought glory to the school and the region by securing third place in the CBSE Cluster-16 boys' volleyball competition. The tournament was held from August 1 to 4 at The Olive School in Fatehabad, Haryana, featuring 24 teams from various states. Amidst fierce competition, the GNMPS team clinched the third spot by demonstrating exceptional sporting skills, discipline, and team spirit. Congratulating the players and their parents on this achievement, the school management and the principal stated that this success is the result of the players' hard work, dedication, and regular practice. They wished the team a bright future and success in upcoming competitions. The guidance and training provided by team coach Vipul Rathore were also highlighted as a crucial factor in this achievement.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume