Top News

Paonta Sahib: क्यारदा में 58 वर्षीय महिला से बेटे-बहू ने की मार*पीट, पोते को भी मारी लात; जान से मारने की धम*की का आरो*प..


Paonta Sahib: क्यारदा में 58 वर्षीय महिला से बेटे-बहू ने की मार*पीट, पोते को भी मारी लात; जान से मारने की धम*की का आरो*प..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब 


 पांवटा साहिब के माजरा थाना क्षेत्र के क्यारदा गांव में 58 वर्षीय महिला मजीदा पत्नी जमील के साथ उसके बेटे, बहू और एक अन्य व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला के सिर पर चोटें आई हैं और उसका सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मजीदा ने बताया कि उसका बेटा अकरम और उसकी पत्नी अनिशा एक ही मकान में अलग कमरों में रहते हैं। वहीं, उसकी छोटी बेटी मशरुफा अपने बेटे तनवीर के साथ उसके साथ रहती है।

 शिकायत के अनुसार, जब मजीदा अपनी बेटी मशरुफा और उसके बेटे तनवीर के साथ घर के बरामदे में बैठी थी, तभी अकरम, उसकी पत्नी अनिशा और अनिशा का भाई, जिसका नाम महिला को मालूम नहीं है, अचानक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के अनुसार, मारपीट के दौरान अनिशा ने उसके नाती तनवीर को भी लात मारी। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से खत्म करने की धमकियां भी दीं।

 घटना में मजीदा के सिर पर काफी चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती करवाया गया। मजीदा की बेटी मशरुफा ने आरोप लगाया कि उसकी मां के साथ लंबे समय से अत्याचार किया जा रहा है। उसने बताया कि उसकी मां के पति ने उसे अपने से अलग कर रखा है और कोई गुजारा भत्ता भी नहीं दिया जा रहा। मशरुफा का आरोप है कि उसकी मां को घर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है और उसे रहने के लिए उचित स्थान भी नहीं दिया जा रहा। मामले में पुलिस थाना माजरा में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume