सबसे तेज खबर/शिलाई
आंगनबाड़ी केंद्र शिलाई धार में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता की देखरेख में किया गया, जिसमें केंद्र के बच्चों के साथ-साथ क्षेत्र की महिलाएं भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता ने सभी बच्चों, महिलाओं और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को देश की आजादी और इसके महत्व के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विशेष रूप से छोटे-छोटे उपहार, चॉकलेट और मिठाइयां वितरित की गईं, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने खुशी के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े हर कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अपने आंगनबाड़ी क्षेत्र के सभी लोगों का सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।
إرسال تعليق