Poanta Sahib: तारुवाला स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, कविताएं, समूहगान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम पाल ठाकुर तथा विशेष अतिथि के रूप में सुशील शर्मा और सीता राम शर्मा मौजूद रहे। प्रधानाचार्य जोगी कन्याल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन में अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में विद्यालय के अंतर्गत आने वाली संगम पाठशालाओं प्राथमिक विद्यालय तारुवाला, मिडल आर स्कूल हीरपुर और मिडल स्कूल भूपपुर ने भी भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय तारुवाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर एसएमसी के सभी सदस्य, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संतोष तोमर, अर्चना शर्मा, राजेंद्र सिंह, सुमति शर्मा, निर्मला भार्गव, नीलम राणा, अजय, भारत ठाकुर, निर्मल सिंह, मनमोहन सिंह, गौरव, धर्म सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Paonta Sahib: Independence Day celebration at Taruwala School imbued with the spirit of patriotism...
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The 80th Independence Day celebration was observed with great joy, enthusiasm, and a spirit of patriotism at the Government Senior Secondary School, Taruwala. The event commenced with the hoisting of the national flag, followed by the rendition of the national anthem by students and staff. Students captivated the audience with patriotic speeches, poems, group songs, and cultural performances. While commemorating the sacrifices and valor of freedom fighters, the students conveyed a message regarding the protection of the nation's unity, integrity, and sovereignty. Former Principal Dr. Prem Pal Thakur attended the event as the chief guest, while Sushil Sharma and Sita Ram Sharma were present as special guests. Addressing the students, Principal Jogi Kanyal stated that the country's independence is the result of the struggles and sacrifices of countless heroes. He urged the students to contribute to the nation's progress by embracing discipline, hard work, patriotism, and social responsibility in their lives. Schools associated with the institution—Primary School Taruwala, Middle School Heerpur, and Middle School Bhuppur—also participated in the celebration. The delightful performance by the young children of Primary School Taruwala was a major highlight of the event. SMC members, school staff, students, and parents were present on the occasion. Attendees included Santosh Tomar, Archana Sharma, Rajendra Singh, Sumati Sharma, Nirmala Bhargav, Neelam Rana, Ajay, Bharat Thakur, Nirmal Singh, Manmohan Singh, Gaurav, and Dharm Singh, among others.

إرسال تعليق