शिलाई ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव बने कंवर ठाकुर..
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
शिलाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में कंवर ठाकुर को महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। महासचिव नियुक्त होने के बाद कंवर ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कंवर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए भी हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मंत्री और शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।
إرسال تعليق