डिग्री कॉलेज शिलाई में गूंजा पश्चिमी हिमालय की प्राचीन ज्ञान-परंपरा का इतिहास..
सबसे तेज खबर/ शिलाई
जिला सिरमौर के राजकीय महाविद्यालय शिलाई के इतिहास विभाग की ओर से “पश्चिमी हिमालय की धरोहर : लिपियाँ व पाण्डुलिपियाँ” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन तथा इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पश्चिमी हिमालय की प्राचीन लिपियों, पाण्डुलिपियों, ज्ञान-परंपराओं और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत से परिचित करवाना रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ विद्वान एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध टैगोर फेलो, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला के प्रो. ओम प्रकाश शर्मा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने हिमाचल की भाषा, साहित्य, लोकपरंपराओं, इतिहास और पाण्डुलिपि परंपरा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत भाषण इतिहास विभाग के प्रो. यशपाल शर्मा ने किया। अपने व्याख्यान में प्रो. शर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा, मानव विकास, वाणी एवं भाषा की उत्पत्ति तथा लिपियों के विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता में ज्ञान को पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित करने की समृद्ध परंपरा रही है। मौखिक परंपराओं के साथ विभिन्न लिपियों और पाण्डुलिपियों ने इस ज्ञान को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने पश्चिमी हिमालय में विकसित विभिन्न लिपियों, लेखन परंपराओं और पाण्डुलिपियों को क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास को समझने का महत्वपूर्ण स्रोत बताया। व्याख्यान के दौरान शिलाई क्षेत्र के खरखांह गांव में प्रचलित ‘सांचे विद्या’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे व्यापक हिमालयी ज्ञान परंपरा तथा कश्मीरी विद्वत परंपरा के संदर्भ में समझाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय क्षेत्रों की ज्ञान परंपराओं का अध्ययन व्यापक हिमालयी सांस्कृतिक परिदृश्य को समझने में सहायक हो सकता है। प्रो. शर्मा ने भारतीय खगोल-विज्ञान, समय-गणना और पारंपरिक ज्ञान परंपराओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्थानीय इतिहास के अध्ययन में मौखिक परंपराओं, लोकस्मृतियों, पाण्डुलिपियों, शिलालेखों और अन्य प्राथमिक स्रोतों के महत्व को समझाया। विद्यार्थियों ने व्याख्यान के दौरान विभिन्न प्रश्न पूछे और मुख्य वक्ता के साथ संवाद किया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. गोपाल भारद्वाज ने प्रो. ओम प्रकाश शर्मा के शोध एवं अध्ययन अनुभवों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से उनकी विद्वता से सीख लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. रविन्द्र शर्मा ने मुख्य वक्ता, प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर स्थानीय इतिहास, विरासत और शोध की संभावनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
History of the Western Himalayas' Ancient Knowledge Tradition Echoes at Degree College, Shillai...
Sabse Tez Khabar / Shillai
The Department of History at Government Degree College, Shillai (District Sirmaur) organized a special lecture on the theme "Heritage of the Western Himalayas: Scripts and Manuscripts." The event was held under the guidance of Acting Principal Prof. Gopal Bhardwaj and the leadership of the Head of the History Department, Prof. Ravindra Sharma. Its objective was to acquaint students with the ancient scripts, manuscripts, knowledge traditions, and local cultural heritage of the Western Himalayas. Prof. Om Prakash Sharma—a senior scholar, Tagore Fellow affiliated with the Ministry of Culture (Government of India), and associated with the Indian Institute of Advanced Study (IIAS), Shimla—served as the keynote speaker. He shed detailed light on various aspects related to the language, literature, folk traditions, history, and manuscript traditions of Himachal. Prof. Yashpal Sharma of the History Department conducted the proceedings and delivered the welcome address. In his lecture, Prof. Sharma discussed the Indian knowledge tradition, human evolution, the origins of speech and language, and the evolution of scripts. He noted that Indian civilization possesses a rich tradition of preserving knowledge across generations; alongside oral traditions, various scripts and manuscripts have played a crucial role in safeguarding this knowledge. He described the scripts, writing traditions, and manuscripts developed in the Western Himalayas as vital sources for understanding the region's social, religious, and cultural history. During the lecture, he referred to the 'Sanche Vidya' (a traditional practice) prevalent in Kharkhanh village of the Shillai region, explaining it within the context of the broader Himalayan knowledge tradition and the Kashmiri scholarly tradition. He remarked that studying the knowledge traditions of local areas could aid in understanding the wider Himalayan cultural landscape. Prof. Sharma also touched upon Indian astronomy, timekeeping, and traditional knowledge systems. He explained to the students the significance of oral traditions, folk memories, manuscripts, inscriptions, and other primary sources in the study of local history. During the lecture, students asked various questions and engaged in a dialogue with the keynote speaker. Highlighting Prof. Om Prakash Sharma's research and academic experiences, Acting Principal Prof. Gopal Bhardwaj urged the students to learn from his scholarly expertise. At the conclusion of the program, Prof. Ravindra Sharma, Head of the History Department, expressed his gratitude to the keynote speaker, the Principal, the faculty members, and the students. He remarked that such lectures play a vital role in connecting students to local history, heritage, and research possibilities beyond the confines of the standard curriculum.

إرسال تعليق