बहुभाषी कवि सम्मेलन में गूंजे गीत और कविताएं, नुक्कड़ नाटक ने दिया नशा मुक्ति का संदेश..
सबसे तेज खबर/नाहन
आस्था विशेष विद्यालय में हिमजनमंच संस्था द्वारा कला, संस्कृति व भाषा अकादमी शिमला के सौजन्य से 'बहुभाषी कवि सम्मेलन तथा गीत गायन' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 50 दर्शकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर परिषद नाहन की अध्यक्षा उपमा धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति सिरमौर के अध्यक्ष सन्तराम चौहान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में हिमजनमंच के अध्यक्ष के.एस. नेगी ने उपस्थित सभी अतिथियों व कलाकारों का स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मनीष कुमार 'मुसाफिर' ने "शिव कैलाशों के वासी..." पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत विशाल कश्यप ने गज़ल तथा सुनील मोहित ने "कुंजू चंचलो" गीत गाकर दर्शकों की खूब वाह-वाही बटोरी। दूसरे चरण में आयोजित कवि सम्मेलन में अर्चना शर्मा, दिलीप वशिष्ठ, लायक राम शास्त्री और प्रताप पराशर ने अपनी बहुभाषी कविताओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नशा विरोधी नुक्कड़ नाटक रहा। कलाकार दीपचंद कौशल ने 'तम्बाकू और चिट्टा' पर तंज कसते हुए युवाओं, छात्र वर्ग और वरिष्ठ जनों को नशा विरोधी संदेश दिया। उनके नुक्कड़ नाटक "नशे से टूटा, जीवन से रूठा" के भावविभोर कर देने वाले प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि उपमा धीमान ने सफल आयोजन के लिए हिमजनमंच संस्था को बधाई दी और कहा कि हिमाचल सरकार नशे के उन्मूलन के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है। इसके बाद उन्होंने सभी कवियों और प्रतिभागी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनीष कुमार, अनस, हर्ष खान, मोनिका शर्मा, आंचल शर्मा, तौहिद, जतिन पुंडीर, आस्था स्कूल से प्रीतम जी, यूवी सहित लगभग चार दर्जन से अधिक लोग हॉल में मौजूद रहे।
Songs and poems resonated at the multilingual poets' meet; street play conveyed a message against substance abuse...
Sabse Tez Khabar / Nahan
A 'Multilingual Poets' Meet and Song Recital' program was successfully organized at Aastha Special School by the 'Himjanmanch' organization, under the aegis of the Art, Culture, and Language Academy, Shimla. Approximately 50 audience members participated in this cultural and awareness event. Upma Dhiman, Chairperson of the Nahan Municipal Council, attended as the chief guest, while Santram Chauhan, President of the Himachal Gyan-Vigyan Samiti (Sirmaur), presided over the event. At the beginning of the program, K.S. Negi, President of Himjanmanch, welcomed all the guests and artists present. The cultural evening commenced with Manish Kumar 'Musafir' mesmerizing the audience by performing the Pahari song "Shiv Kailashon Ke Vasi..." Subsequently, Vishal Kashyap (reciting a *ghazal*) and Sunil Mohit (singing "Kunju Chanchalo") garnered great appreciation from the audience. In the second phase—the poets' meet—Archana Sharma, Dilip Vashishth, Layak Ram Shastri, and Pratap Parashar entertained the listeners with their multilingual poetry.
The main attraction of the event was a street play focused on anti-drug awareness. Artist Deepchand Kaushal delivered a strong anti-drug message to the youth, students, and senior citizens, while also satirizing the menace of tobacco and 'Chitta' (synthetic drugs). His emotionally stirring performance of the street play, titled "Nashe Se Toota, Jeevan Se Rootha" (Broken by Addiction, Estranged from Life), drew thunderous applause from the audience. At the conclusion of the event, chief guest Upma Dhiman congratulated Himjanmanch for the successful organization and stated that the Himachal government is fully committed to eradicating drug abuse. She then honored all the poets and participating artists with awards. More than four dozen people were present in the hall on this occasion, including Manish Kumar, Anas, Harsh Khan, Monika Sharma, Aanchal Sharma, Tauhid, Jatin Pundir, and Pritam ji and UV from Aastha School.

إرسال تعليق