Top News

हिमाचल देश का दूसरा सबसे साक्षर राज्य, सुक्खू सरकार की बड़ी उपलब्धि


हिमाचल देश का दूसरा सबसे साक्षर राज्य, सुक्खू सरकार की बड़ी उपलब्धि

सबसे तेज खबर/शिमला। 

हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य को यूएलएलएएस  (ULLAS) के तहत पूर्ण साक्षर राज्य बनने की उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की ओर से यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर अब बढ़कर 99.55 प्रतिशत हो गई है, जिसके साथ राज्य देश का दूसरा सबसे अधिक साक्षर राज्य बन गया है। साक्षरता के मामले में हिमाचल से आगे केवल गोवा है, जिसकी साक्षरता दर 99.7 प्रतिशत है। हिमाचल प्रदेश को 8 सितंबर 2025 को 99.3 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया था। राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2022-23 में शुरू किए गए उल्लास कार्यक्रम को हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023-24 से लागू किया गया। इसके तहत प्रदेश के सभी 12 जिलों को शामिल किया गया और निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग, शिक्षकों, स्वयंसेवकों, शिक्षार्थियों और प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने साक्षरता के क्षेत्र में देश के सामने एक मिसाल कायम की है और यह उपलब्धि शिक्षा के प्रति प्रदेश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



Himachal Becomes Country's Second Most Literate State; A Major Achievement for the Sukhu Government

Sabse Tez Khabar / Shimla


Himachal Pradesh has achieved another significant milestone in the education sector. The state has been honored at the national level for attaining the status of a fully literate state under the ULLAS (Understanding Lifelong Learning for All in Society) initiative. Education Minister Rohit Thakur received this national honor on behalf of Himachal Pradesh at a ceremony held in New Delhi on the occasion of International Literacy Day. Himachal Pradesh's literacy rate has now risen to 99.55 percent, making it the second most literate state in the country. Only Goa, with a literacy rate of 99.7 percent, ranks ahead of Himachal in this regard. Himachal Pradesh was declared a fully literate state with a literacy rate of 99.3 percent. The ULLAS program, launched at the national level in 2022-23, was implemented in Himachal Pradesh starting in the 2023-24 academic year. All 12 districts of the state were included in this initiative, and a comprehensive campaign was launched to make illiterate individuals literate. Education Minister Rohit Thakur attributed this achievement to the collective efforts of the state government, the Education Department, teachers, volunteers, learners, and the people of the state. He stated that Himachal has set an example for the nation in the field of literacy and that this achievement reflects the state's commitment to education.

Post a Comment

أحدث أقدم

ads3

सबसे तेज खबर

ads2

सबसे तेज खबर

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume